1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गृहमंत्री ने अपराधों को लेकर दिया ये बयान, कहा – राजस्थान में आईपीसी अपराधों में आई कमी

गृहमंत्री ने अपराधों को लेकर दिया ये बयान, कहा - राजस्थान में आईपीसी अपराधों में आई कमी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 16 Apr 2018, 7:00 PM IST

gulab chand kataria

gulab

उदयपुर ।


राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने पुलिस दिवस पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। राजस्थान में जगह-जगह पुलिस दिवस के मौके पर समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने सभी पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की और उन्हें इस अवसर की बधाई दी। गृहमंत्री कटारिया ने कहा कि सबके प्रयास से पहली बार राजस्थान में लगातार तीन साल से आईपीसी अपराधों में अच्छी कमी आ रही है।

कटारिया सोमवार को उदयपुर में पत्रकारों से हुई बातचीत्त में कहा कि राज्य में तीनों सालों की आंकड़ों को जोड़े 21 प्रतिशत आईपीएसी अपराध की कमी आई है, महिला अपराध में भी करीब 21 प्रतिशत की कमी आई है। यह पुलिस की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

निकाली जा रही है भर्तियां

कटारिया ने इस दौरान राजस्थान में लगातार निकल रही भर्तियों को लेकर कहा कि राजस्थान में चौदह हजार पुलिस कांस्टेबल की भर्ती की जा रही है और अभय कमांड सेंटर पर भी स्टाफ की भर्ती की जा रही है।


जनता तो अखरता है कमी रहना

गुलाबचंद कटारिया ने जनता को ध्यान में रखते हुए कहा कि जनता की अपेक्षा ज्यादा है,और अगर इसमें कोई कमी रह जाती है तो जनता को यह बहुत अखरता है।

राजधानी में भी मनाया पुलिस दिवस

राजस्थान पुलिस की स्थापना दिवस के अवसर पर महानिदेशक पुलिस ओ.पी. गल्होत्रा ने राजस्थान पुलिस अकादमी के परेड ग्राउंड में सेरेमोनियल परेड की सलामी ली। उन्होंने श्रेष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को मैडल, प्रमाण पत्र एवं नकद राशि से सम्मानित किया। इस अवसर पर राजस्थान पुलिस की रिंगटोन का भी विमोचन किया गया।

राजस्थान पुलिस डीजीपी गल्होत्रा को परेड कमाण्डर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक सूरतगढ मृदुल कछावा (आईपीएस) के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस की नौ टुकडियों ने सलामी दी। इन टुकडियों में राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर आयुक्तालय, जीआरपी, आरएसी, एसडीआरएफ, हाडी रानी महिला बटालियन एवं जयपुर आयुक्तालय की महिला पुलिसकर्मियों की दो प्लाटून शामिल थी।