1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक लाख रुपए की रिश्वत के मामले में पटवारी गिफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी रिश्वत

एक लाख रुपए की रिश्वत के मामले में पटवारी गिफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी रिश्वत  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 16 Apr 2018, 7:31 PM IST

patwari

patwari

श्रीगंगानगर।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार करने का मामला सामने आ रहा है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जमीन का इंतकाल दर्ज करने की एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत लेने व उसमें से पांच हजार रुपए की छूट देने के मामले में जांच के बाद सोमवार को सादुलशहर के नूरपुर हल्का पटवारी को गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार ब्यूरो टीम बीकानेर की पुलिस अधीक्षक ममता राहुल ने बताया कि 26 जुलाई 2017 को चक 15 केएस डी धिकतांनिया सादुलशहर निवासी परिवादी राजेन्द्र कुमार पुत्र भागीरथ जाट ने शिकायत दी थी कि उसके दादा के नाम गांव में 37 बीघा नहरी भूमि है, जिसको उसके पिता के नाम व भाईयों के नाम अलग-अलग इंतकाल दर्ज कर खातों की नकल देने की एवज में हल्का पटवारी दिनेश कुमार यादव ने एक लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी और एक लाख रुपए की रिश्वत देना तय हो गया।


रिश्वत में एक लाख रुपए तय होने पर आरोपित पटवारी ने 75 हजार रुपए रिश्वत लेकर इंतकाल दर्ज किया। यह शिकायत तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पृथ्वीसिंह मिली। जिसका सत्यापन कराया गया और आरोपित पटवारी ने रिश्वत की राशि में शेष रहे 25 हजार रुपए में से सत्यापन के दौरान दस हजार रुपए ले लिए और बाकी के पंद्रह हजार रुपए में से उसने पांच हजार रुपए की छूट कर दी।

पटवारी ने शेष दस हजार रुपए व खातों की नकल देने की एवज में अलग से रिश्वत मांगी। रिश्वत लेने व मांगने की पुष्टि होने पर ब्यूरो मुख्यालय पर आरोपित पटवारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की गई। जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर सोमवार को ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र ढिंढारिया ने आरोपित गांव लधुवाली हैड हनुमानगढ़ निवासी पटवारी दिनेश यादव को गिरफ़्त में ले लिया। पुलिस ने आरोपित पटवारी को गिरफ्त में लेकर पुरानी आबादी की हवालात में रखा है। मंगलवार सुबह आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़