जयपुर

अंतरराष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम में राजस्थान के छात्र चीन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

अंतरराष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम में राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र चीन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व  
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2018, 9:07 PM IST
Rajasthan university
Rajasthan university

जयपुर।

चीन में होने वाले अंतरराष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। इसके चलते आरयू के विद्यार्थी को देश की सांस्कृतिक धरोहर को विश्व के सामने रखने का अवसर मिला है। कार्यक्रम का आयोजन तीन से दस जुलाई तक होगा, जो चीन के अलग-अलग शहरों में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में आरयू के छात्र भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

भारत सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता कुलदीप बैंसला का चयन हुआ है। इनके अलावा आरयू के ही समाजशास्त्र विभाग की छात्रा बुलबुल पाठक और पोद्दार प्रबंध संस्थान की छात्रा श्रुति अग्रवाल अंतरराष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करेगी। इन दोनों छात्राओं को इंटर नेशनल यूथ एक्सचेंज के अंतगर्त चुना गया है।

3 से 10 जुलाई तक चीन में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में तीनों छात्र प्रतिनिधि के तौर पर हिस्सा लेने वाले छात्रों के परिवारों में खुशी की लहर है।परिजनों का कहना है कि यह हमारे लिए बड़े ही गौरव की बात है कि चीन देश में आयोजि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हमारे बच्चों का चयन हुआ है।


आरयू से ये करेंगे प्रतिनिधित्व

- राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र कुलदीप बैंसला

- आरयू के समाजशास्त्र विभाग की छात्रा बुलबुल पाठक

- पोद्दार प्रबंध संस्थान की छात्रा श्रुति अग्रवाल

चीन में भारत की ओर से आरयू के छात्र-छात्राएं अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। साथ ही भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र-छात्राएं चीन के विभिन्न शहरों का दौरा भी करेंगे। इससे चीनी संस्कृति को नजदीक से जानने का उन्हें मौका मिला है। ये विद्यार्थी चीन में भारत की सास्कृतिक सभ्यता से अवगत लोगों को अवगत कराएंगे। भारत की संस्कृति को विश्व के सामने धरोहर के रूप में रखेंगे। अंतरराष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम में भाग लेने हेतु भारतीय युवा प्रतिनिधियों का राज्यस्तरीय युवा कार्यक्रम केंद्र सरकार द्वारा चयन किया जाता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सामाजिक कार्यों में भी योगदान के लिए जगह मिलती है।

Published on: