11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्युत निगमों की भर्ती परीक्षा 4 जुलाई से होगी शुरू, कार्मिक अधिकारी और नेट परीक्षा एक ही दिन

प्रदेश के विद्युत निगमों में गैर तकनीकी अधिकारी एवं मंत्रालयिक संवर्ग के कुल 3 हजार 220 पदों पर सीधी भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा बुधवार से शुरू होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 2 Jul 2018, 8:47 PM IST

exam

जयपुर। प्रदेश के विद्युत निगमों में गैर तकनीकी अधिकारी एवं मंत्रालयिक संवर्ग के कुल 3 हजार 220 पदों पर सीधी भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा बुधवार से शुरू होगी। पहले चरण में बुधवार से रविवार तक विभिन्न पारियों में यह परीक्षाएं आयोजित होगी।

उसके बाद 21 जुलाई को कनिष्ठ लेखाकार भर्ती परीक्षा होगी। विभाग ने ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं, पहली बार परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की सुविधा और एग्जाम पैटर्न समझने के लिए परीक्षार्थी मॉक टेस्ट में भी हिस्सा ले सकते है। यह मॉक टेस्ट विद्युत विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जहां परीक्षार्थी आंधे घंटे की परीक्षा देकर एग्जाम पैटर्न को समझ सकते है। गौरतलब है कि पांचों विद्युत निगमों में विभिन्न संवर्गों में एक लाख 98 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत है।

यह है परीक्षा कार्यक्रम भर्ती तिथि पारी
कनिष्ठ विधि अधिकारी 4 जुलाई प्रथम पारी
लेखा अधिकारी 4 जुलाई द्वितीय पारी
सहायक कार्मिक अधिकारी 5 जुलाई प्रथम पारी
स्टेनोग्राफर 5 जुलाई द्वितीय पारी
कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक 6-7 जुलाई तीन पारी में परीक्षा
कार्मिक अधिकारी 8 जुलाई द्वितीय पारी
कनिष्ठ लेखाकार 21 जुलाई दो पारी में परीक्षा


निगम के 324 अधिकारी रहेंगे तैनात
राज्य विद्युत उत्पादन निगम के संयुक्त निदेशक आलोक शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं के दौरान नकल और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कड़े कदम उठाए जा रहे है। इसके लिए अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर व अंगूठा निशानी के साथ ही प्रत्येक अभ्यर्थी की परीक्षा से पूर्व एवं परीक्षा समाप्त होने के बाद फोटो एवं बायोमैट्रिक उपस्थिति ली जाएगी। साथ ही परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए विद्युत निगमों के कुल 324 अधिकारियों को प्रतिनिधि के तौर पर केंद्रों पर नियुक्त किया गया है।

कार्मिक अधिकारी और नेट परीक्षा एक ही दिन
उधर, परीक्षा कार्यक्रम में विभाग की कार्मिक अधिकारी और सीबीएसई की नेट परीक्षा 8 जुलाई को आयोजित होगी। जहां नेट की परीक्षा तिथि कई माह पहले तय हो चुकी थी, तो विद्युत विभाग ने इसी हफ्ते परीक्षाओं की तारीख तय की है।

इससे सैकड़ों विद्यार्थियों के सामने यह समस्या है कि आखिर वे दोनों में से कौनसी परीक्षा दें और कौनसी परीक्षा ना दें। इस संबंध में अभ्यर्थियों ने विभाग को इस बात की जानकारी भी दी, लेकिन परीक्षा की तिथि में परिवर्तन नहीं करने से सैकड़ों परीक्षार्थियों के सामने मुसीबत खड़ हो गई है।