जयपुर

Sachin Pilot बोले – मैंने हारना सीखा ही नहीं है, यह मेरी शब्दावली में भी नहीं

हर बार निर्वाचन क्षेत्र (Rajasthan Election 2018) बदल लेते हैं...
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2018, 9:47 AM IST
Keynote

जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष Sachin Pilot ने कहा कि कठिन समय में प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई, लेकिन हारना उनके शब्दकोष में है ही नहीं, इसलिए मेहनत की और आज स्थिति बदल गई है। राजनीति में स्वच्छता के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी जो कांग्रेस में आए हैं, वे स्वेच्छा से आए हैं।

आपके लिए राजस्थान के क्या मायने हैं?
जब दो साल का था, तब से ही राजस्थान में हूं। राजस्थान को करीब से देखा है। यहां संभावनाएं बहुत हैं, लेकिन बाकी राज्यों की तुलना में राजस्थान में हम जितना कर सकते है, उतनी कामयाबी नहीं मिली है। यहां अभी काफी कुछ करने की संभावना है। प्रदेश के लोगों ने हमारा अच्छे-बुरे हर वक्त में साथ दिया है।

आप हर बार निर्वाचन क्षेत्र (Rajasthan Election 2018) क्यों बदल लेते हैं?
दौसा सीट आरक्षित हो गई। अजमेर में कांग्रेस के सांसद हैं। इसीलिए टोंक का चुनाव किया। टोंक मेरे पिछले संसंदीय क्षेत्र के नजदीक का रहा है। वहां पहले भी काम किया है।

प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद में कांग्रेस में क्या बदलाव महसूस किए?
संकल्प लिया था, कठिन समय में मिली जिम्मेदारी अच्छी तरह निभाऊंगा। मैंने हार मानना सीखा नहीं है। विफल हो सकते हैं, लेकिन हारना मेरी शब्दावली में नहीं है।

आप पैराशूटी उम्मीदवार क्यों उतार रहे हैं?
मैं दोनों पार्टियों की तरफ से आपसे माफी मांगना चाहता हूं। हालांकि जिन लोगों ने कांग्रेस ज्वाइन की है, अपनी इच्छा से की है। पैराशूट उम्मीदवार के एकाध मामले ही हैं।

सुप्रीम कोर्ट जज अब जनता के सामने आ रहे हैं?
संस्थाओं को खोखले होते देख रहा हूं। राजस्थान में पत्रिका ने काला कानून का विरोध किया तो कानून वापस लिया। कानून क्यों आया, क्यों वापस हुआ, किसी को कुछ नहीं पता।

Updated on:
22 Nov 2018, 9:47 AM IST
Published on: