14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिव में छूटेंगे पसीने, पचपदरा में सुगम

- सबसे बड़ा क्षेत्र शिव- 8934.24 वर्गकिमी- सबसे छोटा क्षेत्र पचपदरा- 2613.48 वर्गकिमी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Ratan Dave

•

Updated: 22 Nov 2018, 9:40 AM IST

pain of villagers is seen on election

pain of villagers is seen on election

बाड़मेर. बाड़मेर-जैसलमेर के रेगिस्तानी इलाके दूरियों की वजह से हमेशा ही दिक्कत देते है। विधानसभा क्षेत्र शिव 8934.24 वर्गकिमी में फैला हुआ है और यहां 93 ग्राम पंचायतें लगती है। यहां के प्रत्याशियों के क्षेत्र में घूम-घूमकर पसीने छूट जाएंगे।

दूसरी ओर पचपदरा की दूरी 2613.48 वर्ग किमी है जो जिले का सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र है। शिव के मुकाबले चार गुणा कम दूरी होने से प्रत्याशी यहां आसानी से घूम रहे है। जिले में शिव के बाद चौहटन और बायतु बड़े इलाके है।

दुरूह और दुर्गम भी-

शिव इलाका दुरूह और दुर्गम भी है। सड़कों ने यहां वाहन पहुंचने की सुगमता तो की है, लेकिन ढाणियों में छितराए वोटर्स तक पहुंचने के लिए प्रत्याशी को सौ से डेढ़ सौ किमी तक की दूरी तय करनी पड़ती है,जो काफी मुश्किल है।

ग्रामीणों की पीड़ा इलेक्शन पर दिखते है

ग्रामीणों की पीड़ा है कि कई प्रत्याशी तो आज तक उन्होंने केवल चुनावों मंे ही देखे हैं। हापिया, पनिया, समद का पार, बीजावल जैसी पंचायतों में विधायक चुनने के बाद आने वाले कम ही रहे है।

इन गांवों में विकास आज भी कोसों दूर है। चुनाव के समय प्रशासनिक अमला भी यहां की सुध लेता है, शेष दिनों में ग्रामीण अपने हाल में है।

पचपदरा यहां आसान सबकुछ

पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश गांव जोधपुर- बाड़मेर हाइवे, समदड़ी-बालोतरा स्टेट हाइवे, मेगा हाइवे से जुड़े है। एेसे में इन गांवों में संपर्क आसानी से रहता है। इसके अलाव कुछ गांव दूर है, लेकिन इतने नहीं कि शिव की तरह प्रत्याशी सुबह जाए और शाम को लौटना मुश्किल हो।

कार्यकर्ता की टीम काम करती है-

प्रत्याशियों ने अपना कार्यक्रम तय कर लिया है। लगातार जनता के संपर्क में रहे हैं। अब हर गांव में बूथ है। वहां कार्यकर्ता है। ये कार्यकर्ता प्रत्याशियों के प्रतिनिधि बनकर जुटे हैं।

- फतेहखां, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

बूथ से प्रत्याशी जुड़े हैं-

प्रत्येक प्रत्याशी हर बूथ तक पहुंचेगा,एेसा कार्यक्रम बनाया है। दूरियां हैं, लेकिन रात-दिन प्रत्याशी जुटे हंै। बूथ के कार्यकर्ता और सोशल मीडिया व नेटवर्क के जरिए हर वोट तक पहुंच बन रही है।

- दिलीप पालीवाल जिलाध्यक्ष भाजपा

विधानसभा क्षेत्र क्षेत्रफल
बाड़मेर- 2900.48

शिव- 8934.24
बायतु- 3889.96

सिवाना- 2971.50
पचपदरा- 2613.48

चौहटन- 3835.66
गुड़ामालानी- 3043.98

योग- 2888.73