14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर यूआइटी चेयरपर्सन ने कहा, पार्टी के कार्य में जुटने को तैयार

-चौहटन विधायक ने इस्तीफा वापस लिया -भाजपा के रूठे माने, कांग्रेस के अडिग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 22 Nov 2018, 9:20 AM IST

Barmer UIT Chairperson said, ready to mobilize in party work

Barmer UIT Chairperson said, ready to mobilize in party work

बाड़मेर. टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा के नेताओं के मानने का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को चौहटन विधायक तरूणराय कागा व बाड़मेर आयूआइटी चेयरपर्सन डॉ. प्रियंका चौधरी ने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार की बात कही। इससे पहले दोनों ने टिकट नहीं मिलने पर पद से त्याग पत्र दे दिया था।

टिकट कटने से नाराज होकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से चार दिन पहले इस्तीफा दे चुके चौहटन विधायक तरूणराय कागा ने फिर से प्रचार-प्रसार का निर्णय किया है।

कागा ने बात से पलटने का कारण प्रदेश स्तरीय नेताओं की मान मनोव्वल को बताया है। उन्होंने कहा कि वे अब पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे।

कागा ने बुधवार को इस्तीफा वापस लेकर सक्रिय राजनीति के साथ ही चुनाव प्रचार में जुडऩे का निर्णय ले लिया। प्रदेश स्तरीय नेताओं ने उनके साथ मंत्रणा की जिससे मान गए। अब उनकी किसी से व्यक्तिगत नाराजगी नहीं है और बिना शर्त और आश्वासन के त्यागपत्र वापस ले रहे है।

प्रियंका को जयपुर ने मनाया

बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से टिकट नहीं मिलने से खफा हुई यूआईटी चेयरपर्सन डॉ. प्रियंका चौधरी को जयपुर में मुख्यमंत्री वसुंधराराजे और प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मना लिया।

जयपुर से लौटकर प्रियंका ने बुधवार को यहां बताया कि उन्होंने अपनी बात और धरातल पर स्थिति को लेकर प्रदेश के नेताओं को जानकारी दी। उनकी बात सुनी गई।

अब वे पार्टी के काम में जुट रही है। वे शाम को कर्नल सोनाराम चौधरी से उनके आवास पर मिली। गौरतलब है कि बाड़मेर विधानसभा से कर्नल सोनाराम चौधरी को टिकट दिया गया। वहीं प्रियंका भी टिकट की दावेदार थी।

सिवाना में बागी अडिग

सिवाना विधानसभा में कांग्रेस से बागी बालाराम चौधरी बुधवार को भी निर्णय पर अडिग रहे। कांगे्रस की तरफ से उनको मनाने के प्रयासों से इनकार किया।

वालाराम ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगोंं का प्रत्याशी बनकर खड़ा हुआ हूं और रहूंगा। पार्टी के किसी भी पदाधिकारी ने कोई कॉल नहीं किया है।