14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election- बागी तो सीना तान खड़े हैं, खामोश बगावत का भी खतरा बड़ा

Rajasthan Election- भाजपा हो या कांग्रेस उनके सामने 'बागी' बड़ी चुनौती बने हुए हैं। बागी तो सामने खड़े दिख रहे हैं, लेकिन हर जिले में दोनों पार्टियों में भितरघात करने वाले खामोश बगावती नेताओं की फौज भी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 22 Nov 2018, 9:28 AM IST

election

MP ELECTION : भाजपा की 13 कामों पर ‘दृष्टि’, कांग्रेस ने दिए 7 ‘वचन’

जयपुर। Rajasthan Election- भाजपा हो या कांग्रेस उनके सामने 'बागी' बड़ी चुनौती बने हुए हैं। बागी तो सामने खड़े दिख रहे हैं, लेकिन हर जिले में दोनों पार्टियों में भितरघात करने वाले खामोश बगावती नेताओं की फौज भी है। कई नेताओं ने टिकट वितरण को लेकर नाराजगी जताते हुए बयान देकर आगे के लिए अपने इरादे भी जाहिर कर दिए हैं। जयपुर की करीब आधा दर्जन सीटों समेत लगभग सभी जिलों में इस तरह के हालात हैं। टिकट वितरण होते ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में असंतोष फैल गया था।

कई नेताओं ने मुखर होकर इसका विरोध किया तो कई ने कार्यकर्ताओं को आगे कर दिया। कई नेताओं ने इस्तीफे देकर निर्दलीय या अन्य दलों से नामांकन भी दाखिल कर दिया।कई नेता ऐसे हैं, जिन्होंने नाराजगी का बयान तो दिया, लेकिन पार्टी छोडऩे से इनकार कर दिया। कांग्रेस में इस तरह के हालात जयपुर की किशनपोल, हवामहल, आदर्श नगर, जमवारामगढ़, सांगानेर, बस्सी में बने हुए हैं। इनमें से कुछ नेताओं ने तो पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन तक किया। वहीं भाजपा में सांगानेर में ऐसे हालात बने हुए हैं। जिन नेताओं के टिकट काटे गए है, उनके समर्थकों में खासी नाराजगी है। ऐसी आशंका है कि इन सीटों पर असंतुष्ट नेताओं की भितरघात के चलते पार्टी उम्मीदवारों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इन सीटों पर खामोश बगावत
कांग्रेस
किशनपोल
हवामहल
आदर्श नगर
सांगानेर
बस्सी
जमवारामगढ़
चौमू
मावली
बीकानेर पश्चिम
बीकानेर पूर्व
डेगाना
नागौर
कोटा दक्षिण
झालरापाटन
खानपुर
बूंदी
सवाई माधोपुर
बेगूं
श्रीगंगानगर
सुमेरपुर
पीपल्दा
सिवाना

भाजपा
सांगानेर
शाहपुरा
नाथद्वारा
बारां-अटरू
रामगंजमंडी
टोंक
सुमेरपुर
अलवर शहर
रामगढ़
बाड़मेर
जहाजपुर
लूणकरणसर

किस-किस पार्टी के नेता ने क्या कहा और क्या किया
बृजकिशोर शर्मा : हवामहल से महेश जोशी को टिकट देने के बाद फेसबुक पर कहा था कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव 5 लाख से अधिक वोट से हारने वाले नेता को टिकट दिया है।

ज्योति खंडेलवाल : प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

लक्ष्मण मीणा : उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया।
शिवकांत नंदवाना : समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय में की तोडफ़ोड़

पंकज मेहता : कोटा दक्षिण से टिकट वितरण से नाराज

मीनाक्षी चन्द्रावत : खानपुर से टिकट नहीं मिलने पर असंतुष्ट

शिवजीराम मीणा : भाजपा से नाराज, किया प्रदर्शन टिकट वितरण को लेकर मीणा के समर्थकों ने किया प्रदर्शन

डॉ. प्रियंका चौधरी : बाड़मेर से भाजपा नेे टिकट नहीं दिया तो यूआईटी पद से इस्तीफा दिया।

प्रभुदयाल सारस्वत : लूणकरणसर से टिकट नहीं मिलने पर समर्थकों के साथ बैठक की

शाहपुरा (भीलवाड़ा) : विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को भाजपा से टिकट देने के विरोध में दो प्रधान और 20 सरपंचों ने शाहपुरा बचाओ संघर्ष समिति बनाई