जयपुर

‘सखी’ मिलकर सजाएंगी गायन-वादन और नृत्य की महफिल,माला माथुर स्मृति दिवस पर 8 नवंबर को आयोजित होगा कार्यक्रम

गायिका कौशिकी चक्रवर्ती और उनका समूह 'सखी' 8 नवंबर को शहर के विद्या आश्रम स्कूल के सभागार में अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में सात सखी मिलकर संगीत और नृत्य के माध्यम से नारीत्व की कहानियां सुनाएंगे। सात सुरों की माफिक इस प्रस्तुति में कलाकारों की ओर से गंगा, सरस्वती, दुर्गा, लक्ष्मी, द्रौपदी, कुंती, सीता, राधा और मीरा को श्रद्धांजलि देने का प्रयास किया जाएगा।

less than 1 minute read
Nov 06, 2024
शास्त्रीय गायिका कौशिकी चक्रवर्ती अपने समूह सखी के साथ।

जयपुर। श्रुतिमंडल संस्था की ओर से शहर के महाराणा प्रताप सभागार में शुक्रवार को कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग और रघु सिन्हा माला माथुर चैरिटी ट्रस्ट की ओर से माला माथुर स्मृति दिवस पर 'सखी' नामक शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें नारी के विभिन्न रूपों को प्रथम नारी प्रधान शास्त्रीय संगीत संघ की ओर से प्रस्तुत किया जाएगा।

रघु सिन्हा माला माथुर चैरिटी ट्रस्ट और संस्कृतिकर्मी सुधीर माथुर ने बताया कि गायिका कौशिकी चक्रवर्ती और उनका समूह 'सखी' 8 नवंबर को शहर के विद्या आश्रम स्कूल के सभागार में अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में सात सखी मिलकर संगीत और नृत्य के माध्यम से नारीत्व की कहानियां सुनाएंगे। सात सुरों की माफिक इस प्रस्तुति में कलाकारों की ओर से गंगा, सरस्वती, दुर्गा, लक्ष्मी, द्रौपदी, कुंती, सीता, राधा और मीरा को श्रद्धांजलि देने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में तबला वादक पंडित सुरेश तलवलकर और गायिका विदुषी पद्मा तलवलकर की बेटी सावनी तलवलकर तबले पर होंगी। पखावज वादक पंडित रविशंकर उपाध्याय की बेटी महिमा उपाध्याय पखावज बजाएंगी। पंडित हरिप्रसाद चौरसिया की शिष्या देबोप्रिया चटर्जी बांसुरी बजाएंगी। विदुषी एन.राजम की पोती नंदिनी शंकर वायलिन पर होंगी, जबकि पंडित बिरजू महाराज की शिष्या भक्ति देशपांडे कथक प्रस्तुत करेंगी और कौशिकी जोगलेकर बोर्ड पर साथ देंगी। श्रुतिमंडल संस्था अध्यक्ष चन्द्र कुमार सुराना और प्राचीर सुराना ने बताया कि कार्यक्रम में श्रोताओं का प्रवेश निमंत्रण पत्रों से नि:शुल्क रहेगा।

Published on:
06 Nov 2024 10:38 am
Also Read
View All

अगली खबर