जयपुर

सरस घी 30 रुपए लीटर सस्ता, वितरक दर पर सरस पार्लरों पर ही मिलेगा

राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन से सम्बद्ध जिला संघों की ओर से राज्यभर में सरस पार्लरों पर सरस घी अब वितरक दर पर उपलब्ध होगा।
less than 1 minute read
Feb 23, 2018
saras ghee

जयपुर। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन से सम्बद्ध जिला संघों की ओर से राज्यभर में सरस पार्लरों पर सरस घी अब वितरक दर पर उपलब्ध होगा। इससे आम उपभोक्ताओं को कन्ज्यूमर पैक में 1 लीटर सरस घी खरीदने पर 30 रुपए का फायदा होगा। यह सुविधा केवल सरस डेयरियों द्वारा चालित सरस पार्लरों पर किसी भी कन्ज्यूमर पैक में घी खरीदने पर कन्ज्यूमर पैक की केवल 1 यूनिट प्रति उपभोक्ता तक ही सीमित होगी।

फैडरेशन के उप प्रबन्धक (जन सम्पर्क) विनोद गेरा ने बताया कि डेयरी द्वारा चालित सरस पार्लरों पर 1 लीटर मोनोकार्टन पैक 420 रुपए के स्थान पर अब 390 रुपए, 5 लीटर टिन पैक 2100 रुपए के स्थान पर 2020 रुपए में उपलब्ध होगा। सरस गाय के घी का 1 लीटर मोनोकार्टन पैक 460 रुपए के स्थान पर अब 430 रुपए में उपलब्ध होगा। गाय के घी का 5 लीटर टिन पैक 2300 रुपए के स्थान पर 2215 रुपए में उपलब्ध होगा।

Published on:
23 Feb 2018 06:31 am
Also Read
View All
Rajasthan: क्रिकेट मैच को लेकर हुए विवाद में खूनी संघर्ष, मचा बवाल, गुस्साए लोगों ने 7 घंटे तक किया थाने का घेराव

राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए 10,245 वार्डों की ‘आरक्षण लॉटरी’ जारी, जयपुर सहित पूरे राज्य में बदला चुनावी गणित

राजस्थान सरकार की ‘ट्रांसफर लिस्ट’ पर बड़ी गफलत, आदेश जारी होने के तुरंत बाद लिए वापस, जानें क्या थी बड़ी वजह

राजस्थान में सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, CJP के आशुतोष रांका ने कहा- स्कूल ठीक करो या हमें गिरफ्तार करो

राजस्थान में लिव-इन रिलेशनशिप पर भजनलाल सरकार सख्त, बिना सूचना एक माह से ज्यादा साथ रहने पर 3 माह की जेल