जयपुर

नितिन नबीन की टीम में राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद सतीश पूनिया का पहला बयान, जानें नई जिम्मेदारी पर क्या कहा?

BJP National General Secretary: नितिन नबीन की नई टीम में सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है। नई जिम्मेदारी पर पूनिया ने कहा कि वे पहले भी पार्टी कार्यकर्ता थे, आज भी हैं और आगे भी कार्यकर्ता बने रहेंगे।
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2026, 7:03 PM IST
satish pooniya
सतीश पूनिया (Photo- File Photo)

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने नई केंद्रीय कार्यकारिणी का एलान कर दिया है। इस नई टीम में राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पूनिया की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। इस नई टीम को लेकर अगर राजस्थान की बात करें तो प्रदेश से तीन बड़े नेताओं पर भरोसा दिखाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सतीश पूनिया ने क्या कहा?

BJP का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद सतीश पूनिया ने कहा कि पार्टी में काम करने की परंपरा रही है और उनके लिए पार्टी कार्यकर्ता होना सबसे पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “मैं पहले भी कार्यकर्ता था, आज भी कार्यकर्ता हूं और आगे भी कार्यकर्ता ही रहूंगा।” पूनिया ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उससे भी बढ़कर काम करने की कोशिश करूंगा और पार्टी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें जहां भी काम करने के लिए भेजेगी, वह वहीं जाकर काम करेंगे और पार्टी के लिए अपना पूरा योगदान देंगे।

छात्र राजनीति से शुरू किया था सफर

डॉ. सतीश पूनिया ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1982 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की। इसके बाद वे भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) में सक्रिय रहे और संगठन में कई जिम्मेदारियां संभालीं। धीरे-धीरे भाजपा में उनका कद बढ़ता गया और वे पार्टी के प्रमुख संगठनात्मक नेताओं में शामिल हो गए।

राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे

सितंबर 2019 में सतीश पूनिया को राजस्थान भाजपा की कमान मिली। मार्च 2023 तक उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पार्टी को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार जुड़कर काम किया। इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में वे आमेर सीट से विधायक चुने गए थे। विधायक बनने के बाद उन्हें विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी मिली।

जुलाई 2024 में भाजपा ने उन्हें हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया। इसके बाद 2026 में वे राजस्थान से राज्यसभा सांसद बने। अब भाजपा की नई केंद्रीय टीम में उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

राजस्थान के तीन चेहरों को मिली टीम में जगह

BJP की नई टीम में सतीश पूनिया के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राजेश मंगल को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

Also Read
View All
Jaipur UP Zila Pramukh : जयपुर में भाजपा को लगा जोरदार डबल झटका, कांग्रेस के सुनील कुमार कुमावत बने उप जिला प्रमुख

राजस्थान में 11वीं पास बना MBBS डॉक्टर, वार्ड बॉय से की शुरुआत, फर्जी डिग्री के दम पर देश के बड़े अस्पतालों का बना चिकित्सक

Rajasthan: कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में सत्यवीर अलोरिया अध्यक्ष नियुक्त, प्रतीक सिंह को-चेयरपर्सन बने, 7 कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त

घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी