जयपुर

सत्रह वर्षीय जुड़वां भाई करेंगे कल्चरल मोटिवेशनल सीरीज की शुरुआत

2 मई को आयोजित होगी पहली कड़ी
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2018, 12:36 PM IST
jaipur news

जयपुर . पढ़ाई के साथ-साथ विधार्थियो को रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े रहने के लिए मोटिवेट करने के लिए शहर के सत्रह वर्षीय जुड़वां भाई गीत और संगीत भट्ट कल्चरल मोटिवेशनल सीरिज की शुरुआत करने जा रहे है। यह शो कवि सोहन लाल दिवेदी की कविता ‘लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती है’ से प्रेरित है। इस कार्यक्रम के तहत ये दोनों भाई प्रेरक कविताओं और संवादों के माध्यम से शहर के स्कूलों के बच्चों के सामने देश और प्रदेश के 18 से 25 साल तक के ऐसे कलाकारों, रंगकर्मियों, साहित्यकारों और फिल्म में अभिनय करने वालों को रोल मॉडल बनाकर पेश करेंगे, जिन्होंने कम उम्र में ही अपने टैलेंट का लोहा मनवाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मोहनवीणा वादक विश्वमोहन भट्ट करेंगे और इस मौके पर यूनिवर्सिटी के चेयरमैन सुनील शर्मा , पद्मश्री अर्जुन प्रजापति, शाकिर अली, तिलक गिताई, मोइनुद्दीन खां और सलिल भट्ट भी मौजूद रहेंगे। इस मोटिवेशनल सीरीज का पहला कार्यक्रम दो मई को राजस्थान फोरम की तरफ से आयोजित किया जाएगा ।

मोमिन से होगी शुरुआत

इस कार्यक्रम में पहले रोल मॉडल जयपुर के उन्नीस वर्षीय सारंगी वादक मोमिन खान होंगे, जिसमे ये दोनों भाई मोमिन से उनकी सांगीतिक यात्रा और उनके संघर्ष के बारे में चर्चा करेंगे। मोमिन खान सारंगी वादक पद्मश्री उस्ताद मोईनुद्दीन खान के पुत्र और शिष्य हैं और वे इतनी छोटी सी उम्र में ही ना सिर्फ देश में बल्कि विदेश के भी कई संगीत सम्मेलनों में प्रस्तुति दे चुके हैं। हाल ही में मोमिन के एक वीडियो को बारह मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस एलबम की गायक अदनान सामी ने भी काफी सराहना की है।

विधार्थियो को मोटिवेट करना है अहम मकसद

इस सीरीज का अहम मकसद विधार्थियो को उनकी रचनात्मक और कलात्मक गतिविधियों के लिए मोटिवेट करना है। अक्सर कई विधार्थी पढ़ाई के सामने अपने रचनात्मक टैलेंट को अनदेखा करते है, जिसके लिए इन दोनों भाइयो ने कल्चरल मोटिवेशनल सीरीज की शुरुआत की जिसमे उन्हें पढ़ाई के साथ रचनात्मक क्षेत्र से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Published on: