1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरएसएस के सरकार्यवाह बोले अनाज में आत्मनिर्भर, फिर भी भारत में भुखमरी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा कि आजादी के बाद जिन्होंने शासन और प्रशासन संभाला उन्होंने सिर्फ बड़ी घोषणाएं की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 28 Apr 2018, 12:35 PM IST

Suresh Bhaiyaji Joshi

कोटा . राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने शुक्रवार को यहां देश के मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि आजादी के बाद जिन्होंने शासन और प्रशासन संभाला उन्होंने सिर्फ बड़ी घोषणाएं की। उन्हें सबके साथ लेकर चलना चाहिए था लेकिन वे 'अहम'भावना से चले।

Read More:Pics: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज कोटा में देखिये कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें
यही वजह है कि देश के सिस्टम में ही शिथिलता आ गई। हालांकि शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम हुआ, हम अनाज के क्षेत्र में भी स्वावलम्बी हो गए लेकिन फिर भी देश में भुखमरी के हालात हैं। ऐसा क्यों, यह चिंता की बात है। देश का एक बड़ा वर्ग, 30 से 35 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से नीचे जी रहे हैं।
READ MORE : कोटा के होनहारों ने क्रेक किया आईएएस का तिलिस्म

वे शुक्रवार को कोटा में भारत विकास आयुर्विज्ञान संस्थान एवं कैंसर हॉस्पिटल के भूमि पूजन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, आज भी लोग चिकित्सा के अभाव में पीडि़त महसूस करते हैं। कई घरों तक अभी भी कोई सुविधा नहीं पहुंच पाई।

18-19 साल पहले भारत विकास परिषद ने चिकित्सा क्षेत्र सेवा शुरू की जो आज इसकी पहचान बन गई है। परिषद की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों में कोटा को प्रस्तावित प्रोजेक्ट देश में सबसे बड़ा है।

READ MORE : बस बाइक से टकराई, बनी आग का गोला, देखि‍ए exclusive video...

समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैया जोशी रहे और अध्यक्षता मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की। भारत विकास आयुर्विज्ञान संस्थान की ओर से कैंसर चिकित्सालय की स्थापना करने का संकल्प भी लिया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा, इस सरकार के कार्यकाल में कोटा में करीब 10 हजार करोड़ के कार्य हुए हैं। कार्यकाल पूरा होने तक 12 हजार करोड़ के कार्य हो जाएंगे।