जयपुर

कांग्रेस का खुला खाता; शाहपुरा में संतरा देवी निर्विरोध प्रधान निर्वाचित, कांग्रेस ने लगातार चौथी बार जमाया कब्जा

Shahpura Pradhan Chunav 2026: शाहपुरा पंचायत समिति में कांग्रेस ने एक बार फिर अपना राजनीतिक दबदबा साबित करते हुए प्रधान पद पर लगातार चौथी बार कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस की संतरा देवी निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुई हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 11:31 AM IST
shahpura Pradhan Chunav 2026
शाहपुरा में संतरा देवी निर्विरोध प्रधान निर्वाचित

Shahpura Panchayat Samiti Pradhan Chunav 2026: शाहपुरा। शाहपुरा पंचायत समिति में कांग्रेस ने एक बार फिर अपना राजनीतिक दबदबा साबित करते हुए प्रधान पद पर लगातार चौथी बार कब्जा जमा लिया है। वार्ड संख्या 4 से पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित सन्तरा देवी गुर्जर को निर्विरोध प्रधान चुना गया है। खास बात यह रही कि भाजपा के महज एक सीट पर सिमटने और बहुमत के अभाव में पार्टी की ओर से प्रधान पद के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। वहीं प्रधान पद के लिए केवल एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ। ऐसे में सन्तरा देवी गुर्जर निर्विरोध प्रधान निर्वाचित घोषित हुईं।

शाहपुरा पंचायत समिति की कुल 15 सीटों में से कांग्रेस ने 12 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। वहीं भाजपा को केवल एक सीट मिली, जबकि दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम के बाद से ही कांग्रेस का प्रधान बनना लगभग तय माना जा रहा था। शुक्रवार को प्रधान पद के चुनाव में यह तस्वीर भी साफ हो गई और कांग्रेस ने लगातार चौथी बार इस पद पर अपना कब्जा बरकरार रखा। राजस्थान प्रधान चुनाव की ताजा और लाइव अपडेट पढ़ें

वार्ड 4 से जीतीं सन्तरा देवी को मिली जिम्मेदारी

प्रधान पद के लिए सन्तरा देवी गुर्जर ने एकमात्र नामांकन दाखिल किया। उनके सामने किसी अन्य सदस्य ने दावेदारी पेश नहीं की। भाजपा की ओर से भी कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा गया। इसके चलते निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सन्तरा देवी गुर्जर को निर्विरोध प्रधान निर्वाचित घोषित कर दिया गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।

12 सीटों के साथ कांग्रेस का मजबूत प्रदर्शन

शाहपुरा पंचायत समिति के चुनाव में कांग्रेस ने 15 में से 12 सीटें जीतकर एकतरफा बहुमत हासिल किया। भाजपा को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा, जबकि दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। इस स्पष्ट बहुमत ने प्रधान पद पर कांग्रेस की राह आसान कर दी। अब सन्तरा देवी गुर्जर के निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही पंचायत समिति में कांग्रेस का राजनीतिक वर्चस्व एक बार फिर कायम हो गया है।फ हो गया।