जयपुर

शिवसेना (शिंदे गुट) की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित, हिंदू जनजागरण पर जोर, राष्ट्र सुरक्षा और हिंदू संस्कृति पर हुई चर्चा

राजधानी में शिवसेना (शिंदे गुट) की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित हुई।

less than 1 minute read
Jan 09, 2026

जयपुर। राजधानी में शिवसेना (शिंदे गुट) की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित हुई। जिसमें हिंदू पुनर्जागरण, राष्ट्र सुरक्षा और संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के मुख्य सचिव कुशल सिंह राठौड़, प्रदेश प्रमुख प्रह्लाद सिंह पालड़ी और युवा सेना के राज्य प्रमुख सचिन सिंह गौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

मुख्य सचिव कुशल सिंह राठौड़ ने कहा कि आज धर्मनिरपेक्षता के नाम पर हिंदू समाज को भ्रमित किया जा रहा है, जबकि भारत की मूल पहचान सनातन परंपरा से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि देश और धर्म की रक्षा के लिए सजग और संगठित रहना जरूरी है। राठौड़ ने पड़ोसी देशों में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत को अपने हितों की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पीओके भारत का अभिन्न हिस्सा है और आने वाले वर्षों में इसे वापस लेने का संकल्प पूरा होगा।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में कोहरे का कहर: जयपुर में दो जगह हाईवे पर भिड़ी गाड़ियां, भरतपुर में महिला को कुचला, श्रीगंगानगर में बस और कार टकराई

प्रदेश प्रमुख प्रह्लाद सिंह पालड़ी ने कहा कि शिवसेना की विचारधारा हिंदू संस्कृति और राष्ट्र निर्माण पर आधारित है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, तकनीक और संगठन के माध्यम से देश सेवा में आगे आने का आह्वान किया। पालड़ी ने धर्मांतरण को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा विषय बताते हुए इसके खिलाफ कानून को सख्ती से लागू करने की बात कही।

युवा सेना के राज्य प्रमुख सचिन सिंह गौड़ ने कहा कि शिवसेना अब केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक राष्ट्रवादी शक्ति है। उन्होंने सीमावर्ती राज्यों में हिंदू सुरक्षा को लेकर अभियान चलाने की जानकारी दी और अवैध घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बैठक के अंत में नेताओं ने हिंदू जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाए।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम को लेकर बड़ी खबर, जयपुर में दिखा घने कोहरे का असर, इस जिले में स्कूलों में अवकाश घोषित

Published on:
09 Jan 2026 08:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर