जयपुर

लोकसभा चुनाव में खर्च की चौंकाने वाली रिपोर्टः भाजपा और कांग्रेस… किस पार्टी ने ज्यादा पैसा खर्च किया, हर एक वोट की कीमत आई सामने

Lok Sabha election expenditure report: इस बार चुनाव आयोग ने खर्च की सीमा 95 लाख रूपए तक तय की है। कोई भी उम्मीदवार इससे ज्यादा पैसा नहीं खर्च कर सकता। किसी ने इससे ज्यादा पैसा खर्च भी नहीं किया।

2 min read
Jul 14, 2024

Lok Sabha Election expenditure report: लोकसभा चुनाव में नेताओं के द्वारा किए गए खर्च की रिपोर्ट सामने आई है। दोनो ही पार्टी के नेताओं ने जमकर पैसा खर्च किया है, चुनाव जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सबसे बड़ी बात परिणाम से दोनो ही पार्टियां खुश हैं। राजस्थान के नेताओं की बात करें तो यहां पर नेताओं ने तिजोरियां खोल दीं। कुछ अपने प्रतिद्वंदी से ज्यादा पैसा खर्च करने के बाद भी हार गए और कुछ तो ऐसे निकले जिन्होनें कम पैसा खर्च किया लेकिन फिर भी जीत के रिकॉर्ड बना डाले।

पचास प्रत्याशी और उनके खर्चे व कुल मिले वोटर्स को हिसाब निकाले तो एक वोट की कीमत दोनों पार्टियों को पांच से छह रुपए पड़ी है। राजसथान में 25 सीटों पर चुनाव हुए हैं। इनमें से 11 सीट कांग्रेस और गठबंधन ने जीती है और बाकि 14 सीट भाजपा के खाते में आई है। इस बार चुनाव आयोग ने खर्च की सीमा 95 लाख रूपए तक तय की है। कोई भी उम्मीदवार इससे ज्यादा पैसा नहीं खर्च कर सकता। किसी ने इससे ज्यादा पैसा खर्च भी नहीं किया।

आधे से ज्यादा पैसा हारने वालों ने खर्चा, लेकिन फिर भी खुश है संगठन

कांग्रेस पार्टी के तमाम नेताओं ने मिलकर, जिनमें गठबधंन वाले नेता भी शामिल हैं। इन्होंने 8 करोड़, 39 लाख, 17 हजार 704 रूपए चुनाव में खर्च किए हैं। इन्हें एक करोड़ 38 लाख 66 हजार 942 वोट मिले हैं। प्रति वोट शेयर की बात की जाए तो पार्टी को एक वोट के लिए 6 रूपए और पांच पैसे कीमत चुकानी पड़ी है। कांग्रेस के जीते हुए उम्मीदवारों की बात की जाए तो पार्टी के 11 जीते हुए नेताओं ने तीन करोड़, 43 लाख रूपए से ज्यादा खर्च किए हैं और उनको 68 लाख 67 हजार 210 वोट मिले हैं। हारने वाले नेताओं ने 4 करोड़ 95 लाख रूपए से ज्यादा पैसा खर्च कर दिया, लेकिन उसके बाद भी उनको हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इतना खर्च और हार होने के बाद भी पार्टी और संगठन खुश है। इसका कारण है कि दस साल का सूखा खत्म हुआ है और पार्टी संगठन के खाते में 11 सीटें आई हैं।

भाजपा पार्टी जीती भी लेकिन फिर भी संगठन नाखुश

बात अब भाजपा की। पार्टी ने इस बार भी सरकार बनाई है और राजस्थान में भी जीत दर्ज की है। इस बार पार्टी के सभी 25 प्रत्याशियों ने मिलकर 9 करोड़, 78 लाख, 42 हजार, 138 रुपए खर्च किए और पार्टी को 1 करोड़, 66 लाख, 95 हजार 78 वोट मिले हैं। पार्टी के नेताओं को एक वोट के लिए 5 रुपए और 86 पैसे की कीमत चुकानी पड़ी है। जीते हुए उम्मीदवारों की बात की जाए तो चौदह भाजपा नेताओं ने सांसद बनने के लिए कुल 5 करोड़, 18 लाख, 36 हजार, 336 रुपए खर्च किए हैं और इन नेताओं को 1 करोड़ 56 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं। पार्टी ने इस बार भी जीत दर्ज की है, लेकिन उसके बाद भी संगठन नाखुश है, क्योंकि इस बार पार्टी ने क्लीन स्वीप नहीं करते हुए 11 सीटें गवां दी हैं। पार्टी के हारने वाले 11 नेताओं ने चार करोड़, साठ लाख से भी ज्यादा खर्च किया है।

Published on:
14 Jul 2024 08:36 am
Also Read
View All

अगली खबर