केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से ट्रेन से रवाना होकर आज सुबह जयपुर पहुंचे। यहां दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, भाजपा उपाध्यक्ष सीआर चौधरी, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, मेयर सौम्या गुर्जर, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा, आईटी सह संयोजक शिवम विजयवर्गीय आदि मौजूद रहे।