CNG New rate : जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सीएनजी को सस्ता कर प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस ने सीएनजी की दरों में कमी करते हुए उपभोक्ताओं को 3 रुपए 69 पैसे की राहत दी है। आरएसजीएल की चेयरपर्सन और खान सचिव आनन्दी ने यह जानकारी दी है। नई दरें देर रात से लागू हो गई है।