जयपुर। चित्रकूट थाना इलाके में स्टेडियम के पास शुक्रवार शाम राष्ट्रीय करणी सेना और श्री राजपूत करणी सेना के दो गुटों में आपसी विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। इसके बाद राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत पक्ष के लोगों ने श्री राजपूत करणी सेना के महिपाल सिंह मकराना से मारपीट की। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर डीसीपी वेस्ट अमित कुमार, एडिशनल डीसीपी नीरज पाठक, थानाधिकारी जहीर अब्बास मौके पर पहुंचे।