जयपुर

कचरे के ढेर और गंदगी से परेशान दुकानदार

Aug 02, 2026
Rajasthan

बस्सी. कस्बे के कल्याण गंज क्षेत्र में नगरपालिका ने नालियों की सफाई कर कचरा वहीं पटक रखा है, जिसका कई दिनों बाद भी उठाव नहीं हो रहा है। निस्तारण नहीं होने से हालात बदतर हो गए हैं। क्षेत्र में जगह-जगह दुकानों के आगे कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे दुर्गंध और गंदगी फैल रही है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों द्वारा नालियों से कचरा निकाल तो दिया है, लेकिन कचरे का उठाव नहीं होने से न केवल वातावरण प्रदूषित हो रहा है, बल्कि मच्छरों व अन्य कीटाणुओं से परेशानी बढ़ रही है। दुकानदारों को मुंह ढंक कर बैठना पड़ रहा है, वहीं ग्राहक भी गंदगी के कारण दुकानों पर आने से बच रहे हैं।
दुकानदार राधा मोहन सेन ने बताया कि कचरे के कारण दुकान पर बैठना मुश्किल हो गया है। दुर्गंध और मच्छरों के चलते ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो रहा है।
बस्सी. कल्याणगंज में कचरे का उठाव नहीं होने से दुकानदार व ग्राहक परेशान।

Updated on:
02 Aug 2026 06:00 am
Published on:
02 Aug 2026 06:00 am