जयपुर

साल के आखिरी गुरु पुष्य नक्षत्र में करें खरीददारी, ग्रहों का योग ऐसा कि हर चीज़ दिलाएगी मुनाफा

साल का आखिरी गुरु पुष्य नक्षत्र कल, बन रहा है गज केसरी योग — खरीदारी और गणपति की साधना के लिए रहेगा श्रेष्ठ।
2 min read
• •
Updated: 6 Dec 2017, 10:28 AM IST
 Shopping in the last guru Pushya Nakshatra of the year Good for Life

जयपुर। यदि आप कोई वस्तु खरीदना चाहते हैं और फलदायी बनाना चाहते हैं तो गुरुवार को खरीद लीजिए। इस गुरुवार को साल का अंतिम गुरु-पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र बुधवार की रात्रि 9.57 से प्रारंभ होगा जो अगले दिन गुरुवार रात्रि 7.55 तक रहेगा। इसलिए गुरुवार का पूरा दिन खरीदारी के लिए श्रेष्ठ रहेगा। यह इस साल का आखिरी गुरु पुष्य नक्षत्र होगा और इस साल खरीदारी का आखिरी शुभ दिन रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु पुष्य खरीदी और शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है।

इस दिन गुरु-पुष्य के साथ गजकेसरी राजयोग का संयोग भी बन रहा है, जिसके कारण इस दिन की गई खरीदी वस्तु चीरस्थाई लाभ देने वाली होगी। साथ ही इस दिन प्रथम पूज्य गणपति की साधना विशेष फलदायी होती है। इसके चलते गणेश मंदिरों में प्रथम पूज्य के अभिषेक के साथ अनेक आयोजन होंगे।

बन रहा है गुरु-पुष्यांमृ? योग ?? -

पंडित अक्षय शास्त्री के अनुसार गुरु-पुष्य का शुभारंभ सूर्योदय के साथ हो रहा है। इसलिए इस दिन गुरु-पुष्यांमृत योग का संयोग बनेगा। इस दिन सर्वार्थसिद्धि व व अमृतसिद्धि योग बन रहा है जो खरीदारी सहित सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन खरीदी गई वस्तु का स्थायित्व बना रहता है। साथ ही इस दिन श्रीयंत्र, पारद शिवलिंग एवं श्वेतार्क गणपति की साधना विशेष फलदायी होती है। शादी जैसे मांगलिक कार्यों के बीच आ रहे इस संयोग को लेकर व्यापारियों में काफी उत्साह है।

गुरु-पुष्य का दिन सभी प्रकार की खरीदारी के लिए शुभ है। इस दिन स्वर्ण, चांदी के आभूषण, रत्न, वस्त्र स्थायी संपत्ति जैसे भूमि-भवन वाहन आदि क्रय करना काफी शुभ होता है। गुरु-पुष्य में खरीदी गई सामग्री में स्थायित्व रहता है। इसलिए यह दिन सभी प्रकार की खरीदारी एवं शुभ कार्यों के लिए उत्तम है। इस दिन खास तौर पर इलेक्ट्रानिक्स सामान, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कम्प्यूटर, लैपटाप, स्कूटर, बाइक, कार, भूमि, भवन, बर्तन, सोना, चांदी आदि का व्यापार होगा।

Updated on:
6 Dec 2017, 10:28 AM IST
Published on: