
जयपुर. गुरूवार को जेडीए की झोली करोड़ो रुपयों से भर गई। जेडीए ने केवल 31.26 वर्गमीटर क्षेत्रफल की दो दुकानों को करीब 9.50 करोड़ रुपए में बेच दिया। सवाई मानसिंह अस्पताल और ट्रोमा के बीच अंडरपास में बनी इन दुकानों की नीलामी हुई। इस नीलामी में करीब 70 लोगो ने भाग लिया। जेडीए मुख्यालय में यह नीलामी ऑफलाइन की गई।
इस नीलामी में शुरुआती बोली 3 लाख रुपए प्रति वर्गमीटर रखी गई, जो 32.61 लाख रुपए प्रति वर्गमीटर तक पहुंच गई। अंत में ये दुकाने करीब 11 गुना अधिक दर में बिकी। जेडीए के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ की कॉमर्शियल दुकान ग्यारह गुना ज्यादा दर पर बिकी। इससे जेडीसी से लेकर अन्य अधिकारियों की बांछे खिल गई। जेडीए मुख्यालय में यह नीलामी ऑफलाइन की गई।
पहली दुकान
अंडरपास में पहली दुकान सामान्य श्रेणी वर्ग के लिए आरक्षित रखी गई।
15.92 वर्गमीटर क्षेत्रफल।
3 लाख रु . प्रति वर्गमीटर शुरुआती बोली दर
70 लोग शामिल हुए नीलामी में
32.61 लाख रु. प्रति वर्गमीटर की दर से बिकी दुकान ।
दूसरी दुकान
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखी गई।
15.34 वर्गमीटर क्षेत्रफल
3 लाख रुपए प्रति वर्गमीटर शुरुआती बोली दर
17 लोग शामिल हुए नीलामी में
28.81 लाख रुपए प्रति वर्गमीटर की दर से बिकी दुकान
दो दुकानों की नीलामी 26 को
अंडरपास में 22 दुकानें बनाई हैं। इनमें 2 दुकानों की नीलामी 26 जून को होगी। दुकानें बनाने का मकसद यही था कि अंडरपास की उपयोगिता बनी रहे। क्योंकि, अजमेरी गेट पर भूमिगत पदमार्ग में किसी तरह की गतिविधि नहीं होने से राहगीर भी नहीं जा रहे। इस कारण उसकी उपयोगिता नहीं रही।
जेडीए के ओएसडी एस.जेड. शाहिद, ने इस बारे में बताते हुए कहा की (आर.एम), पहली बार हुआ है जब दुकान की अधिकतम बोली इतनी रही है। मौके पर दुकान की वेल्यू है, इसलिए इस नीलामी में 70 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। उम्मीद है की अब अन्य दुकानों का बेचान इससे ज्यादा दर पर होगा।