जयपुर

पेपरलीक मामले में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर को लेकर आया चौंकाने वाला अपडेट, सम्पत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान?

SI Paper Leak Case: एसओजी ने पेपरलीक मामले में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर श्रवणराम बाबल की सम्पत्ति की भी जानकारी जुटाई है। एसओजी ने बताया कि आरोपी ने पेपर लीक व तस्करी कर कम समय में इतनी सम्पत्ति जुटाई थी।
less than 1 minute read
Apr 05, 2024
shravanaram_babal.jpg

SI Paper Leak Case: एसओजी ने पेपरलीक मामले में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर श्रवणराम बाबल की सम्पत्ति की भी जानकारी जुटाई है। जिसमें फिटकासनी गांव में 3 करोड़ का घर, 6 करोड़ की 30 बीघा जमीन, बासनी निकूबा गांव में 3 करोड़ की 7 बीघा जमीन, जोधपुर रातानाड़ा एयरफोर्स इलाके में मकान, करीब छह करोड़ रुपए का आहूजा कॉलोनी में आलीशान घर, सरदारसमद रोड पर 3 करोड़ रुपए की 35 बीघा जमीन, तनावड़ा में तीन करोड़ की ढाई बीघा जमीन, अवैध कब्जा किए हुए 10 से 15 भूखण्ड हैं। एसओजी ने बताया कि आरोपी ने पेपर लीक व तस्करी कर कम समय में इतनी सम्पत्ति जुटाई थी।

आरोपी के खिलाफ हत्या, मादक पदार्थ तस्करी सहित 20 प्रकरण वर्ष 2011 तक दर्ज हो चुके थे। हत्या के मामले में सजा भी हो गई थी। हिस्ट्रीशीटर ने बेटी चंचल बिश्नोई के साथ दोस्त के बेटे मालाराम को परीक्षा से पहले उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर दिया था। बेटी व मांगीलाल को एसओजी ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी हिस्ट्रीशीटर ने बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को परीक्षा से पहले उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर उपलब्ध करवाया था। आरोपी की पेपर लीक व तस्करी से जुटाई सम्पत्ति की जांच की जा रही है। सम्पत्ति की कीमत करोड़ों में है।

- वी.के. सिंह, एडीजी, एटीएस-एसओजी

Published on:
05 Apr 2024 08:59 am