जयपुर

Solar Energy: राजस्थान में पूगल बनेगा सौर ऊर्जा का पावरहाउस, 2450 मेगावाट के मेगा सोलर पार्क की तैयारी

Rajasthan Solar Park: राजस्थान को मिलेगी नई ऊर्जा, पूगल सोलर पार्क में होगा 17 हजार करोड़ का निवेश। रिन्यूएबल एनर्जी में राजस्थान की बड़ी छलांग, पूगल में बैटरी स्टोरेज के साथ विशाल सोलर परियोजना।

2 min read
Jan 12, 2026

Renewable Energy: जयपुर. राजस्थान सरकार राज्य को नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बीकानेर जिले के पूगल क्षेत्र में 2,450 मेगावाट क्षमता का विशाल सोलर पार्क विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर निविदा जारी कर दी गई है, जिसमें देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले सकेंगी। बोली जमा करने की अंतिम तिथि 9 मार्च निर्धारित की गई है।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बताया कि इस परियोजना में सौर ऊर्जा के साथ-साथ 1,600 मेगावाट/6,400 मेगावाट-घंटे की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली भी स्थापित की जाएगी। इससे राज्य को पीक समय में भी निर्बाध और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। यह परियोजना राजस्थान को डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी।

ये भी पढ़ें

Winter Exam Rules: कड़ाके की ठंड में परीक्षा हॉल में जूते उतरवाने की सख्ती, बोर्ड अध्यक्ष के जवाब पर उठा विवाद

राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड की सहायक इकाई राजस्थान सोलर पार्क डवलपमेंट कंपनी द्वारा आधारभूत ढांचा विकसित किया जा रहा है। इसके लिए 4,394 हेक्टेयर भूमि का आवंटन किया जा चुका है। परियोजना को “बिल्ड ऑन ऑपरेट” मॉडल पर विकसित किया जाएगा तथा उत्पादित बिजली का 25 वर्षों तक राज्य के डिस्कॉम्स द्वारा क्रय किया जाएगा।

☀️ पूगल सोलर पार्क : प्रमुख विशेषताएं

क्रमांकविवरणजानकारी
1कुल क्षमता2,450 मेगावाट
2बैटरी स्टोरेज क्षमता1,600 मेगावाट / 6,400 मेगावाट-घंटे
3भूमि आवंटन4,394 हेक्टेयर
4परियोजना मॉडलबिल्ड ऑन ऑपरेट (BOO)
5अनुमानित निवेश₹17,000 करोड़
6रोजगार सृजनलगभग 1,000 रोजगार अवसर

📅 महत्वपूर्ण तिथियां

क्रमांकगतिविधितिथि
1बोली डाउनलोड प्रारंभ9 जनवरी 2026
2साइट विजिट प्रारंभ10 जनवरी 2026 से
3प्री-बिड बैठक22 जनवरी 2026
4बोली जमा करने की अंतिम तिथि9 मार्च 2026
5बोली खोलने की तिथि12 मार्च 2026

इस सोलर पार्क को दो चरणों में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में 2,000 मेगावाट सौर क्षमता और 1,320 मेगावाट ऊर्जा भंडारण प्रणाली स्थापित होगी, जबकि दूसरे चरण में 450 मेगावाट सौर क्षमता विकसित की जाएगी। परियोजना से लगभग 17,000 करोड़ रुपये का निवेश आएगा तथा करीब 1,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और राज्य का ऊर्जा भविष्य और अधिक सुरक्षित बनेगा।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Weather: पाकिस्तानी हवाओं से राजस्थान में बढ़ी सर्दी, जयपुर में छाएंगे बादल

Published on:
12 Jan 2026 02:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर