Rajya Sabha Election : कांग्रेस की कद्दावर नेता व संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अब राज्यसभा में नजर आएंगी। वे राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। सोनिया गांधी का बेटे राहुल गांधी के साथ बुधवार सुबह करीब पौने बजे जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम बताया जा रहा है।
Rajya Sabha Election : कांग्रेस की कद्दावर नेता व संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अब राज्यसभा में नजर आएंगी। वे राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। सोनिया गांधी का बेटे राहुल गांधी के साथ बुधवार सुबह करीब पौने बजे जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजने का निर्णय किया है। इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है। इस बीच बसंत पंचमी के शुभ मूहुर्त पर पर सोनिया बुधवार को जयपुर में नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ राजस्थान के कई नेता मौजूद रहेंगे।
आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे राहुल
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि बुधवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे। अंबिकापुर में रैली के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। खरगे व राहुल का गुरुवार को बिहार में बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। जयराम ने सोनिया गांधी के नामांकन भरने पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विधायकों को जयपुर बुलाया
राजस्थान के सभी कांग्रेस विधायकों को बुधवार व गुरुवार को जयपुर रहने के लिए कहा गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हम तो चाहते हैं कि सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा में जाए। हालांकि इस पर फैसला पार्टी आलाकमान को करना है। हमने बुधवार को सभी विधायकों को जयपुर बुलाया है।
स्वागत को लेकर तैयारी बैठक
राजस्थान में सोनिया गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस ने तैयारियां की है। सूत्रों ने बताया कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत के आवास पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत अन्य नेताओं की बैठक हुई।
मनमोहन का कार्यकाल हो रहा है समाप्त
राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों पर राज्यसभा के चुनाव हो रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वहीं कांग्रेस राजस्थान से एक सीट पर चुनाव जीत सकती है।
अब तक रायबरेली से लड़ती रही लोकसभा चुनाव
77 साल की सोनिया गांधी 1999 में अमेठी व बेल्लारी से लोकसभा चुनाव जीतकर पहली सांसद बनी थी। हालांकि बेल्लारी से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। वहीं 2004 में अमेठी से राहुल गांधी चुनाव लड़े, जिसके चलते गांधी परिवार की परंपरागत रायबरेली सीट से सोनिया गांधी चुनाव लड़ी। तब से अब तक रायबरेली से वे सांसद निर्वाचित होती आ रही है।
अब प्रियंका रायबरेली से लड़ सकती है चुनाव
सोनिया गांधी की उम्र अधिक होने के साथ उनके खराब सेहत के चलते वे चुनाव प्रचार व बैठकों से दूर रहती है। यही वजह है कि अब उन्हें राज्यसभा भेजा जा रहा है। उनकी जगह रायबरेली से प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।