8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान आंदोलन पर नया अपडेट, राजस्थान के इन जिलों में लगाई गई धारा 144, वजह जानें

Kisan Andolan New Update : किसान आंदोलन की वजह से राजस्थान सरकार अलर्ट है। राजस्थान के श्रीगंगानगर व अनूपगढ़ जिले में धारा 144 लगाई गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 12 Feb 2024, 2:38 PM IST

section_144.jpg

Section 144

Farmer Movement New Update : किसान आंदोलन अपने पूरे शबाब पर है। किसान संगठनों ने दिल्ली बॉर्डर पर धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया है। जिसके बाद से राजस्थान सरकार अलर्ट मोड पर है। राजस्थान के दो जिले श्रीगंगानगर व अनूपगढ़ में धारा 144 लगाई गई है। दोनों जिला प्रशासन का मानना है कि किसान आंदोलन और 16 फरवरी को प्रस्तावित भारत बन्द से कानून व्यवस्था भंग हो सकती है। श्री गंगानगर और अनूपगढ़ जिले में 20 फरवरी की मध्यरात्रि तक लगाई गई धारा 144 लागू रहेगी। श्रीगंगानगर जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अंशदीप व अनूपगढ़ कलक्टर अंशदीप ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है।



इसके साथ ही जिला प्रशासन ने पंजाब बॉर्डर सील कर दिया है। जिला प्रशासन के धारा 144 लगाने के बाद अब किसी भी सार्वजनिक स्थान पर 20 या 20 से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे। कोई भी संगठन बिना अनुमति सार्वजनिक स्थान पर सभा, जलसा, जुलूस नहीं निकाल पाएगा।

यह भी पढ़ें - राजस्थान में पड़ोसी राज्यों से पेट्रोल-डीजल महंगा, जानें क्या है वजह, कब घटेंगे दाम



लाउडस्पीकर का उपयोग, धरना प्रदर्शन नारेबाजी, बैठक, पड़ाव, घेराव या अन्य किसी प्रकार से मानव समूह को एकत्र नहीं करेगा।



कोई व्यक्ति या उनका समूह या प्रतिनिधि किसी भी प्रकार के आयोजन एवं अन्य समारोह के लिए तीव्र ध्वनि विस्तारक यंत्र (डीजे) का उपयोग बिना अनुमति के नहीं करेगा। यदि कोई इनका उपयोग करना चाहे तो सम्बधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट से अनुमति प्राप्त करेगा। रात्रि 10 बजे के बाद से प्रातः 6 बजे के मध्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें - मिसाल : ब्रेस्ट कैंसर से ठीक हो गई हेमलता, यह अचूक दवा बनी रामबाण, नाम जानकर होंगे चकित