जयपुर

आने वाले दिन राजस्थान भाजपा में खास

आने वाले दिन राजस्थान भाजपा में खास बदलाव का मसौदा तैयार मलमास के बाद कभी भी मिल जाएगा नया प्रदेशाध्यक्ष

2 min read
Apr 09, 2018
BJP will be strengthened by five sister campaign

जयपुर।
आने वाल सप्ताह राजस्थान भाजपा के लिए बदलाव के लिहाज से बेहद खास होगा। सूत्रों की माने तो पार्टी के दिल्ली दरबार से मसौदा तैयार किया जा चुका है। इस पर प्रदेश के नेताओं से चर्चा के बाद इस मसौदे को लागू कर दिया जाएगा। खास बात यह कि तैयार मसौदे पर असंतुष्ट भाजपाईयों से भी राय मशूहरा किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय सह—संगठन मंत्री वी.सतीश इस मिशन पर दो दिवसीय जयपुर यात्रा पर आज यहां पहुंच चुके है। मसौदे से पहले सतीश और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीच लम्बी मंत्रणा भी हो चुकी है। मुख्यमंत्री वसुंधराराजे से भी दिल्ली के नेताओं चर्चा कर चुके है। अब केवल बदलाव होना बाकी है।

जनसुनवाई टाली
वी.सतीश के इस दौरे को देखते हुए दो दिनों तक मंत्रियों के दरबार की भी प्रदेश भाजपा मुख्यालय में छुट्टी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश मुख्यालय में रायशुमारी होने के कारण जनसुनवाई को स्थगित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वी.सतीश हाल ही में भाजपा में शामिल हुए डॉ.किरोड़ीलाल मीणा ,कालीचरण सराफ सहित कई नेताओं से चर्चा करेंगे।

बदलाव का लम्बा इंतजार
राजस्थान में उपचुनाव हारने के बाद से ही भाजपा और सरकार में बदलाव का इंतजार किया जा रहा है। प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने के कारण भाजपा मेें बदलाव में पूरी सोशल इंजीनियरिंग का ध्यान रखा जा रहा है। यह कवायद लम्बे समय से चल रही है। माना जा रहा है कि मलमास यानि 15 अप्रेल के बाद कभी भी नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम का एलान किया जा सकता है।

जाति का खेल
इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में भाजपा जातिगत समीकरणों को साधने में भी जुटी है ऐसे में भाजपा में आरक्षित वर्ग, ब्राह्मण और राजपूत समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। इसी के साथ संगठन और सत्ता में बदलाव के आसार है ताकि सभी की नाराजगी दूर हो सके।

Published on:
09 Apr 2018 02:21 pm
Also Read
View All