जयपुर

श्रद्धेय कर्पूरचंद्र कुलिश जन्म शताब्दी वर्ष: पत्रिका के गौरवशाली सफर के साक्षी बनेंगे पाठक

राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पाठकों के लिए आयोजनों की विशेष श्रृंखला शुरू की जा रही है।

less than 1 minute read
Feb 25, 2026
100th Birth Anniversary
फोटो: पत्रिका

राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पाठकों के लिए आयोजनों की विशेष श्रृंखला शुरू की जा रही है, जिसमें श्रेष्ठ सहभागिता के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
जन्म शताब्दी महोत्सव के दौरान आगामी मार्च में जनभागीदारी से नारी शक्ति सम्मान, जन जागरूकता रैली, लाइफ सेविंग कैंप, रक्तदान शिविर, फागोत्सव, चिकित्सा शिविर, फल वितरण, नशा मुक्ति संकल्प, पेंटिंग प्रतियोगिता, कॅरिअर सेमिनार, साइबर अपराध रोकथाम कार्यशाला, पौधरोपण इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्यों समेत देश के कई बड़े शहरों में ये कार्यक्रम आयोजित होंगे।

ऐसे जुड़े महोत्सव से

पत्रिका थीम सॉन्गः राजस्थान पत्रिका और कुलिशजी की ऐतिहासिक पत्रकारिता यात्रा को समर्पित गीत लिखें और हमें भेजें।

कविता : राजस्थान पत्रिका को आधार बनाकर कविता लिखकर भेजें।

अर्काइव कलेक्शन : कुलिशजी से जुड़ी यादगार तस्वीरें, पत्र, संस्मरण, मोमेंटो या दुर्लभ सामग्री भेजें।

ऐसे भेजें : पाठक स्वरचित गीत, कविता के साथ कुलिशजी की यादगार तस्वीर, पत्र, संस्मरण patrika.rajasthan@in.patrika.com मेल करें या स्थानीय कार्यालय पर भिजवाएं।

Updated on:
25 Feb 2026 11:07 am
Published on:
25 Feb 2026 11:00 am