जयपुर

JDA के 2 नए प्रोजेक्ट, जयपुर में 13600 वर्ग मीटर में बनेगा ‘स्पोर्ट्स एरिना’, ‘वाइब सेंटर’ से एक ही जगह पर मिलेगी ये खास सुविधाएं

Good News: जयपुर में शहरी जीवनशैली को नया रूप देने के लिए जेडीए दो बड़े प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है। द्रव्यवती नदी किनारे 13600 वर्गमीटर में इंटरनेशनल स्तर का स्पोर्ट्स एरिना विकसित होगा, वहीं पुराने कम्युनिटी सेंटर ‘वाइब सेंटर’ के रूप में अपग्रेड किए जाएंगे।

2 min read
Apr 21, 2026
JDA फाइल फोटो: पत्रिका

JDA New Project For Jaipur Development: जयपुर शहर में पहली बार दो बड़े नवाचार होने जा रहे हैं, जो लोगों की लाइफस्टाइल, फिटनेस और सोशल लाइफ तीनों को एक साथ जोड़ेंगे। जेडीए अब पुराने और बदहाल कम्युनिटी सेंटर्स को वाइब सेंटर' यानी रौनक और गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित करेगा। वहीं द्रव्यवती नदी किनारे इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का स्पोर्ट्स एरिना भी तैयार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Jaipur: ई-रिक्शा पर QR का डिजिटल ट्रैप, एक जुलाई से जोन से बाहर निकले तो कार्रवाई

ऑफिस का काम भी कर सकेंगे

बदहाल पड़े जेडीए के कम्युनिटी सेंटर का अब रंग-रूप बदलने वाला है। ये अब वाइब सेंटर के रूप में विकसित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत विद्याधर नगर सेक्टर दो स्थित कम्युनिटी सेंटर से होगी। इसके डिजाइन को जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने स्वीकृति दे दी है।

ये होगा

  • 03 अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप टेनिस कोर्ट
  • 04 पिकलबॉल कोर्ट
  • 02 बॉक्स क्रिकेट और स्कैटिंग रिंग एडमिन ब्लॉक के साथ कैफे
  • 60 कार के लिए पार्किंग स्पेस

कुछ ऐसा नजर आएगा बनने के बाद

बेसमेंटः पार्किंग, यूटिलिटी, मेंटिनेंस रूम
ग्राउंड फ्लोरः ओपन पार्किंग एरिया, ईवेंट और फंक्शन के लिए मल्टीपर्पज हॉल, टू बेडरूम, ओपन एयर थिएटर और रसोई के साथ कैफे
फर्स्ट फ्लोरः रेस्टोरेंट, शॉप और छोटे व्यापार के लिए रेंटल स्पेस
सेकंड फ्लोरः लाइब्रेरी और ई-लाइब्रेरी की सुविधा, कॉन्फ्रेंस रूम, कॉ-वर्किंग स्पेस
थर्ड फ्लोरः इंडोर फिटनेस एरिया, योगा एंड वेलनेस स्पेस और इंडोर स्पोर्ट्स एक्टिविटी

इन कम्यूनिटी हॉल को भी दिया जाएगा न्यू लुक

मालवीय नगर-बी और डी ब्लॉक त्रिवेणी नगर आम्रपाली सर्किल, वैशाली नगर

मई में काम शुरू होने की संभावना

हल्दीघाटी मार्ग से गुजरने वाली द्रव्यवती नदी किनारे इसे विकसित किया जाएगा । मई में काम शुरू होने की संभावना है । जेडीए की ओर से इसके विकसित करने के लिए आठ करोड़ रुपए की प्रशासनिक एव वित्तीय स्वीकृति भी जारी की जा चुकी है । 13600 वर्ग मीटर में इसे विकसित किया जा रहा है ।

हैपनिंग प्लेस बनाने की योजना

कम्युनिटी सेंटर को हैपनिंग प्लेस के रूप में विकसित करने की योजना है । आस-पास की कॉलोनियों में सर्वे के आधार पर उनको अपग्रेड किया जा रहा है वहीं नदी किनारे पड़ी जमीन पर खेल मैदान विकसित करने की शुरुआत की जा रही है । अन्य जगहों पर भी इन्हें विकसित किया जाएगा ।
सिद्धार्थ महाजन, जेडीसी

ये भी पढ़ें

Good News: राजस्थान के 2.17 करोड़ किसानों को बड़ी राहत, फसल बीमा के लिए 1150 करोड़ रुपए किए जारी
Published on:
21 Apr 2026 10:35 am
Also Read
View All