जयपुर

इतना बड़ा घेवर…जिसने भी देखा, रह गया दंग…1000 किलो घी से बना सवा सात फीट का घेवर

ग्रेटर निगम ने सोमवार को तीज महोत्सव मनाया। इस दौरान 1000 किलो घी से सवा सात फीट का घेवर बनाया गया। जिस किसी ने भी यह घेवर देखा वह देखकर दंग रह गया।

less than 1 minute read
Aug 05, 2024

जयपुर. ग्रेटर निगम ने सोमवार को मुहाना रोड के अभिनंदन बैंक्वेट हॉल में तीज महोत्सव मनाया। इसमें आकर्षण का केंद्र सवा सात फीट का घेवर रहा। इसके लिए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज हो गया। टीम ने महापौर सौम्या गुर्जर को सर्टिफिकेट सौंपे।

इससे पहले कार्यक्रम में जो भी पहुंचा, उसने इस घेवर के साथ सेल्फी ली और कार्यक्रम खत्म होने के बाद इसी घेवर से मुंह मीठा करवाया गया।

महापौर ने बताया कि महोत्सव में विभिन्न महिला संगठनों के साथ प्रश्नोत्तरी, घूमर, मेहंदी, थाली मेकिंग, बणी-ठणी, घेवर बनाने जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। तीज की सवारी भी निकाली गई। कार्यक्रम में अतिथियों को पौधा दिया गया।

इसलिए बना रिकॉर्ड

- 1000 किलो घी खर्च हुआ सवा सात फीट के इस घेवर को बनाने में

-105 किलो मैदा, 125 किलो दूध, 25 किलो पनीर और 50 किलो मावा भी लगा

-800 किलो वजनी कढ़ाही में इसे किया गया था तैयार

Published on:
05 Aug 2024 10:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर