जयपुर

सरकार में घमासान और किताबों में महाराणा प्रताप से ज्यादा अकबर महान-सुधाशुं त्रिवेदी

राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधाशुं त्रिवेदी ने कहा कि नौजवान हैरान, किसान परेशान, कानून व्यवस्था लहूलुहान, सरकार के अंदर घमासान और किताबों के अंदर महाराणा प्रताप से ज्यादा अकबर महान, यह हालात राजस्थान सरकार के हैं।

2 min read
Nov 04, 2023
सरकार में घमासान और किताबों में महाराणा प्रताप से ज्यादा अकबर महान-सुधाशुं त्रिवेदी

जयपुर। राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधाशुं त्रिवेदी ने कहा कि नौजवान हैरान, किसान परेशान, कानून व्यवस्था लहूलुहान, सरकार के अंदर घमासान और किताबों के अंदर महाराणा प्रताप से ज्यादा अकबर महान, यह हालात राजस्थान सरकार के हैं। आज जब राजस्थान आना होता है तब एक आक्रोश उत्पन्न होता है।

उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार की भरमार है, नारियों का सम्मान तार-तार है, तुष्टिकरण की भरमार है और इस दृश्य को देखकर वेदना होती है। कांग्रेस ने सत्ता पाने से पहले बेरोजगार नौजवानों को भत्ता देने की गारंटी दी थी, लेकिन गारंटी पूरी नहीं की। पेपर लीक की बात करें तो डेढ़ दर्जन बार पेपर लीक हुए, किसानों के लिए 2018 के चुनाव में राहुल गांधी का जो तेवर था 1 से 10 तक की गिनती और कर्ज माफ लेकिन 5 साल हो गए हालात जस के तस हैं। त्रिवेदी ने कहा कि राजस्थान में कभी सांप्रदायिक सौहार्द का वातावरण ऐसा नहीं था पहले कट्टरपंथियों का मनोबल इतना ऊंचा नहीं था जैसा कि अभी है। कानून व्यवस्था इतनी ध्वस्त नहीं थी जो इस समय दिखाई दे रही है। महिलाओं और दलितों पर अत्याचार में प्रदेश नंबर वन है महिलाओं के प्रति तो इतनी भयंकर घटनाएं हुई है जिसे बयां करना भी मुश्किल है।

जल जीवन मिशन में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार और घोटाले के मामले राजस्थान में सामने आ रहे हैं। 42 लाख परिवारों को जल की सप्लाई हुई है। महिलाओं के साथ अत्याचार की इतनी वीभत्स घटनाएं राजस्थान में देखने को मिली हैं किसी बहन को भट्टी में जला देना किसी के साथ पुलिस के द्वारा बलात्कार किया जाता है तो कहीं बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया जाता है। इसके अलावा प्रदेश में भ्रष्टाचार को नई ऊंचाईयां मिल रही है। एक चोर के घर में बोरा भरके प्रॉपर्टी के कागजात मिले और यह चोरी एक ठेकेदार के घर में हुई थी जो कि सरकारी पैसे की चोरी का आरोपी है। आप देखिए कि सरकार किसकी है, यहां तो चोर और सरकार मौसेरे भाई हो गए। इतना ही नहीं कांग्रेस में भ्रष्टाचार अब एक नये डाइमेंशन में पहुंच रहा है जल जीवन मिशन में जो भ्रष्टाचार हुआ है उसको समाचार पत्रों की रिपोर्ट के अनुसार माने तो साफ-साफ कहा गया 18,800 करोड रुपए के टेंडर तो बगैर क्वालिटी की तसल्ली किए दे दिए गये।

लाल डायरी पर भी सरकार को घेरा

त्रिवेदी ने कहा कि राजस्थान में लाल डायरी का मामला सदन के पटल पर उठाया जाता है, इसके तुरंत बाद मंत्री को बर्खास्त किया जाता है। इससे ज्यादा प्रमाणिक कुछ नहीं हो सकता, क्योंकि सरकार सदन के पटल पर बोल रही है और विधानसभा में उस लाल डायरी को छीनने के लिए मारामारी हो रही है। लेकिन हमें पूर्ण विश्वास है, कि अब परिवर्तन का समय आ गया है राजस्थान की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है।

Published on:
04 Nov 2023 10:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर