राष्ट्रवादियों ने भी रखे अपने विचार
वार्षिक वैचारिक सम्मेलन में देश विदेश से आए राष्ट्रवादियों ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, भारतीय इतिहास व इतिहास लेखन, राष्ट्र निर्माण के लिए उर्जा, भारत के खिलाफ विदेशी एजेंडा, देश की आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियां, भारत के वैश्विक वामपंथ, हिन्दुत्व, सनातन व शिक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर गहन मंथन किया। देश में लंबे समय से चली आ रही एक ही विचारधारा से अलग राष्ट्रवादी वैचारिक मंथन में वक्ताओं ने श्रोताओं को झूमने को मजबूर कर दिया। इस मौके पर साहित्यकार आनंद रंगनाथन की पुस्तक 'हिन्दूज इन हिन्दू राष्ट्र' तथा जयपुर डायलॉग्स के चेयरपर्सन संजय दीक्षित की पुस्तक 'ऑल रिलिजन ऑल रिलिजनस आर नॉट द सेम' का भी विमोचन किया गया। इससे पहले जयपुर डायलॉग्स के चेयरपर्सन संजय दीक्षित ने विषय प्रवर्तन व अध्यक्ष सुनील कोठारी ने स्वागत किया।