जयपुर

पांच माह की मासूम की सर्जरी, सिर से हटाई दो किलो की गांठ, चिकित्सकों ने दिया नया जीवन

जयपुर. सवाई मानसिंह अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने पांच माह की मासूम का सफल ऑपरेशन कर नया जीवन दिया है। बच्ची के सिर से दो किलो वजनी गांठ को हटाया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jan 2024, 9:51 AM IST
sms_operation.jpg

जयपुर। सवाई मानसिंह अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने पांच माह की मासूम का सफल ऑपरेशन कर नया जीवन दिया है। बच्ची के सिर से दो किलो वजनी गांठ को हटाया गया है।

न्यूरो सर्जन डॉ संजीव चौपड़ा ने बताया कि अलवर निवासी बच्ची के सिर के पिछले हिस्से में जन्म से ही गांठ थी। जो धीरे-धीरे बढ़कर दिमाग तक पहुंच गई और उसके सिर से ज्यादा बड़ी हो गई। कई लोगों ने परिजन को भ्रमित किया कि बच्ची के दो सिर हैं। गांठ के कारण उसको सुलाने, कपड़े पहनाने और दूध पिलाने में काफी दिक्कत होती थी। एसएमएस अस्पताल में बच्ची का ऑपरेशन हुआ और गांठ को हटाया गया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस जिले में खुलेगा मिनी CMO की तर्ज पर कार्यालय ! CM को दे सकेंगे अर्जी

चिकित्सकों ने बताया कि ऑपरेशन में करीब तीन घंटे लगे। ऑपरेशन के बाद पहली बार बच्ची को बिना परेशानी सुलाया जा सका। उसे छह दिन तक चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया फिर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. सजीव चौपड़ा, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. बीएल बैरवा, डॉ. मोहित एवं एनेस्थीसिया टीम से डॉ. शोभा पुरोहित, डॉ नीलू शर्मा शामिल थीं।

Updated on:
17 Jan 2024, 9:51 AM IST
Published on: