जयपुर

Rajasthan: राजस्थान के इस MLA को मिली विधानसभा परिसर में एंट्री की परमिशन, 6 महीने पर किया था निलंबित

Rajasthan Assembly Budget Session: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस के लिए अच्छी खबर सामने आई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jan 2025, 10:10 AM IST
Rajasthan-Assembly-1-2

जयपुर। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को विधानसभा परिसर में एंट्री की परमिशन मिल गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि विधानसभा में फिर भाकर की आवाज गूंज सकती है।

दरअलस, पिछले सत्र में 6 महीने के लिए निलंबित किए गए कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से टीकाराम जूली के साथ मुलाकात की। इस दौरान लाडनूं से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर का निलंबन खत्म करने पर सहमति बनी। भाकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल हुए थे।

भाकर को क्यों किया गया था निलंबित?

बता दें कि पिछले विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जब विधि मंत्री जोगाराम पटेल के बेटे को अतिरिक्त महाधिवक्ता बनाने का मुद्दा उठाया था। त​ब विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ था। तभी कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर ने स्पीकर वासुदेव देवनानी को अंगुली दिखाई थी। जिस पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने मुकेश भाकर को 6 महीने के लिए विधानसभा से सस्पेंड कर दिया था।

Also Read
View All
पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार का सख्त एक्शन, अब 27 भ्रष्ट आला अफसरों के खिलाफ चलेगा मुकदमा 

Indian Railways: जयपुर के खातीपुरा से रेल कनेक्टिविटी ने पकड़ी रफ्तार, डेढ़ साल में ट्रेनें दोगुनी; इन शहरों का सफर आसान