जयपुर

Swachh Bharat Mission: राजस्थान में स्वच्छता को मिली नई रफ्तार: 14 नगरीय निकायों में 17 शौचालयों का लोकार्पण

Modern Toilets: इन शौचालयों का निर्माण कुल 5.07 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है, जिसमें 7 सामुदायिक, 5 सार्वजनिक और 5 पिंक (महिला) शौचालय शामिल हैं। ये सभी शौचालय आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं।

2 min read
May 05, 2025

जयपुर। राजस्थान में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत नगरीय क्षेत्रों की स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रविवार को नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने 14 नगरीय निकायों में निर्मित 17 अत्याधुनिक शौचालयों का लोकार्पण किया। इस अवसर ने राज्य में स्वच्छता अभियान को नई दिशा और गति दी है।

इन शौचालयों का निर्माण कुल 5.07 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है, जिसमें 7 सामुदायिक, 5 सार्वजनिक और 5 पिंक (महिला) शौचालय शामिल हैं। ये सभी शौचालय आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं। जैसे दिव्यांगों के लिए रैम्प, सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें, वॉश बेसिन, स्वच्छता किट्स और रखरखाव के लिए केयरटेकर की नियुक्ति।

लोकार्पण अवसर पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा, “यह केवल शौचालयों का उद्घाटन नहीं, बल्कि एक स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ता राजस्थान का कदम है। गांधी जी का सपना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्वच्छता मिशन अब राजस्थान में मूर्त रूप ले रहा है।”उन्होंने यह भी बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के प्रथम चरण में राजस्थान के सभी नगरीय निकायों को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित किया गया था। अब दूसरे चरण में हर शहरी नागरिक को सुरक्षित और सम्मानजनक स्वच्छता सुविधाएं देना सरकार का प्राथमिक लक्ष्य है।

कार्यक्रम में मिशन की निदेशक श्वेता चौहान ने जानकारी दी कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के मद्देनजर राज्य में पिंक टॉयलेट्स की विशेष श्रृंखला विकसित की जा रही है। अब तक 86 पिंक टॉयलेट ब्लॉक्स का कार्यादेश जारी किया जा चुका है, जिनमें से 9 पूर्ण हो चुके हैं। यह पहल महिला सम्मान और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

Published on:
05 May 2025 09:36 am
Also Read
View All

अगली खबर