आगामी सप्ताह के दौरान भी प्रदेश में मौसम सक्रिय बना रहेगा। बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई जिलों में तेज़ अंधड़ (40-50 किमी प्रति घंटे), बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, साथ ही आमजन को भी गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।