जयपुर

दो महिलाओं ने एक-दूसरे के पति को दिया अनमोल तोहफा, एक ही समय में दोनों को मिली किडनी

Rajasthan News: केकड़ी निवासी मरीज मोहित को राजाखेडा निवासी सपना व राजाखेड़ा निवासी मरीज भानुप्रताप को केकड़ी निवासी बीनू की किडनी दी है। ऐसा एसएमएस मेडिकल कॉलेज में दूसरी बार हुआ है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jan 2025, 8:50 AM IST
Feature image

Swap Kidney Transplant In SMS Hospital: दो महिलाओं ने एक-दूसरे के पति को किडनी देकर उनकी जिंदगी बचाई है। एसएमएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में बुधवार को यह कमाल हुआ। यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शिवम प्रियदर्शी ने बताया कि कई बार परिवार में डोनर नहीं मिलने से सही समय पर किडनी ट्रांसप्लांट नहीं हो पाती। ऐसे में मरीज के जीवन पर खतरा मंडराने लगता है। इस स्थिति से बचने के लिए मरीज के परिजन एक-दूसरे को किडनी देकर जान बचा सकते हैं। इसे स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट कहते हैं।

उन्होंने बताया कि केकड़ी निवासी मरीज मोहित को राजाखेडा निवासी सपना व राजाखेड़ा निवासी मरीज भानुप्रताप को केकड़ी निवासी बीनू की किडनी दी है। ऐसा एसएमएस मेडिकल कॉलेज में दूसरी बार हुआ है। चिकित्सकों के अनुसार सुबह 9 से दोपहर साढे़ 3 बजे तक चले इस किडनी स्वैप ट्रांसप्लांट में दोनों मरीजों को एक साथ किडनी ट्रांसप्लांट की गई।

टीम में ये रहे शामिल


यह सफल स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शिवम प्रियदर्शी के निर्देशन में किया गया है। चिकित्सकों की टीम में उनके अलावा डॉ. नचिकेत व्यास, डॉ. गोविंद शर्मा, डॉ. संजीव जायसवाल, डॉ. सोमेंद्र बंसल, डॉ. मनोज बामनिया, डॉ. रामदयाल साहू व डॉ. अजयराज डाड़ा शामिल रहे। इसमें निश्चेतना विभाग की डॉ. वर्षा कोठारी, डॉ. अनुपमा गुप्ता, डॉ. सिद्धार्थ शर्मा का सहयोग रहा।

Updated on:
31 Jan 2025, 8:50 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप