जयपुर

टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण, होली स्नेह मिलन भी हुआ

टैक्स अधिवक्ताओं के संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की।

less than 1 minute read
Mar 15, 2026

जयपुर। टैक्स अधिवक्ताओं के संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कर अधिवक्ता और अतिथि मौजूद रहे। समारोह के अंत में होली स्नेह मिलन का आयोजन भी किया गया, जिसमें अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में दि टैक्स बार एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) राजस्थान के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. उमराव सिंह यादव, महासचिव एडवोकेट डॉ. राम चन्द्र यादव, उपाध्यक्ष गणेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. विष्णु भारद्वाज, संयुक्त सचिव बी.एल. जैन और पवन गौतम सहित अन्य पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी संभाली।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस अधिकारी हरफूल सिंह यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम में एडिशनल कमिश्नर एसजीएसटी डॉ. दीवा मेहता और ‘कर जानकारी’ के चीफ एडिटर पराग सिंघल भी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट शंकर पोद्दार ने की, जबकि संचालन एडवोकेट तनुज अग्रवाल ने किया।

ये भी पढ़ें

आर्थिक रूप से कमजोर जन्मजात हृदय रोग से जूझते बच्चों के लिए पहल, ओपन हार्ट सर्जरी से कई बच्चों को मिला नया जीवन

अध्यक्ष डॉ. उमराव सिंह यादव ने कहा कि कर कानूनों से जुड़े अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनके पेशेवर कौशल को मजबूत करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य रहेगा। उन्होंने कहा कि बदलती कर व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। मुख्य अतिथि हरफूल सिंह यादव ने कहा कि कर प्रणाली को प्रभावी तरीके से लागू करने में अधिवक्ताओं और कर सलाहकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संस्था के कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट तनुज अग्रवाल ने जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण से जुड़े प्रावधानों और उसके व्यावहारिक महत्व पर जानकारी दी। समारोह में राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और जयपुर के विभिन्न बार संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में सरकारी स्कूलों के बच्चे अब कक्षा 3 से सीखेंगे AI, पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव, जुड़ेंगे रोबोटिक्स और फेस रिकॉग्निशन के अध्याय

Published on:
15 Mar 2026 10:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर