जयपुर

PTI Recruitment : वायरल हो गया गोपनीय आदेश, पारदर्शिता से कैसे होगी जांच

PTI Recruitment : पीटीआई भर्ती में बाहरी राज्यों के विश्वविद्यालयों की डिग्री की जांच के लिए शिक्षा निदेशालय ने विशेष टीम तो गठित कर दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Aug 2023, 1:21 PM IST
RPSC GK Paper conduct on 30th july
RPSC GK Paper conduct on 30th july

जयपुर@पत्रिका। PTI Recruitment : पीटीआई भर्ती में बाहरी राज्यों के विश्वविद्यालयों की डिग्री की जांच के लिए शिक्षा निदेशालय ने विशेष टीम तो गठित कर दी। लेकिन निदेशालय का यह गोपनीय आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ऐसे में बाहरी राज्यों की डिग्रियों की जांच में पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए। मामला सामने आने के बाद अब शिक्षा निदेशालय नई टीम गठित कर रहा है।

दरअसल, हर भर्ती में बाहरी राज्यों से डिग्री लेकर आए अभ्यर्थियों के दस्तावेज की विशेष जांच करवाई जाती है। लेकिन पीटीआई भर्ती में 300 से अधिक अभ्यर्थियों की डिग्री फर्जी होने की आशंका जताई जा रही है। अधीनस्थ बोर्ड ने भी 12 विश्वविद्यालयों की डिग्री की विशेष जांच करने के लिए शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखा था। इसके बाद निदेशालय ने जांच के लिए टीम गठित कर दी। लेकिन इसका गोपनीय आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद भर्ती में फर्जी डिग्रियों की जांच की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने विरोध शुरू कर दिया। अब निदेशालय नई टीम गठित करेगा।

जो टीम गठित की जाती है, उसके आदेश पारदर्शिता के लिए गोपनीय रखा जाता है। लेकिन यह वायरल हो गया। हम वापस नई टीम गठित कर रहे हैं।- कानाराम, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Crorepati Zila Pramukh: चूरू की कनिका हैं सबसे अमीर जिला प्रमुख, 145 करोड़ की हैं मालकिन, देखें प्रदेश के करोड़पति प्रमुखों की लिस्ट

Rajasthan Pradhan Election Result 2026: कांग्रेस के बहुमत वाली इन 15 पंचायतों में BJP ने लगाई सेंध, यहां बगावत कर तनु जैन बनी प्रधान

जयपुर में रविवार को JLN समेत कई रास्ते रहेंगे बंद, पिंक सिटी हाफ मैराथन के चलते कल बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

राजस्थान पंचायत चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर बड़ा एक्शन, कांग्रेस ने 5 सदस्यों को पार्टी से निकाला, BJP ने 2 को थमाए नोटिस

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में नया खुलासा, महकदीप कौर का पाकिस्तानी हैंडलर शाह से था प्रेम प्रसंग