जयपुर/पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क। Rajasthan Highcourt : राजस्थान हाईकोर्ट ने धरना-प्रदर्शन व रैली को लेकर कहा कि यातायात संभालना हमारा काम नहीं है, यह तो अफसरों को ही करना पड़ेगा। कोर्ट ने पूर्व में आदेश दे रखे हैं, राज्य सरकार इनकी पालना की स्थिति के बारे में जानकारी पेश करे। साथ ही कहा कि गृह विभाग के सचिव स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त कर पूर्व के आदेशों को समाहित करते हुए दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि इन आदेशों की पालना सुनिश्चित हो सके। अब सुनवाई 21 अगस्त को होगी।