जयपुर

हुब्बल्ली आएगा 3000 किमी की आस्था का कारवां

Aug 11, 2026
Rajasthan

B
B
Bहुब्बल्ली.B बाबा रामदेव के प्रति आस्था और भक्ति का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए चेन्नई से रामदेवरा धाम के लिए निकला 23 साइकिल यात्रियों का दल मंगलवार 11 अगस्त की शाम तक हुब्बल्ली पहुंचेगा। करीब 3,000 किलोमीटर की इस धार्मिक साइकिल यात्रा में निकला दल प्रतिदिन करीब 100 से 130 किलोमीटर की दूरी तय कर बाबा रामदेवरा धाम पहुंचने की ओर बढ़ रहा है।



B
B
Bधारवाड़ और बेलगावी समेत कई शहरों से होकर गुजरेगा B

यह यात्रा तमिलनाडु से शुरू होकर कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात होते हुए राजस्थान पहुंचेगी। यात्रा के दौरान दल बेंगलूरु, तुमकूरु, सिरा, हिरियूर, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, हावेरी, हुब्बल्ली, धारवाड़ और बेलगावी समेत कई शहरों से होकर गुजरेगा। इसके बाद महाराष्ट्र और गुजरात होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगा। यात्रा के 28 अगस्त के आसपास रामदेवरा पहुंचने का लक्ष्य है।



B
B
Bतकनीकी जरूरतों को देखते हुए मैकेनिक भी दल के साथ B

यात्रा दल में कुल 25 सदस्य हैं। इनमें 23 साइकिल यात्री, एक वाहन चालक और एक साइकिल मैकेनिक शामिल हैं। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान साइकिल यात्रियों की सुविधा और तकनीकी जरूरतों को देखते हुए मैकेनिक भी दल के साथ चल रहा है। यात्रियों का प्रयास प्रतिदिन 100 से 130 किलोमीटर की दूरी तय करने का है।



B
B
Bराजस्थान पहुंचने से पहले धार्मिक स्थलों के दर्शनB

रामदेवरा पहुंचने से पहले यात्रा दल राजस्थान के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन भी करेगा। इनमें मुंडारा माता मंदिर, खेतलाजी मंदिर, आशापुरा माता मंदिर नाडोल, ओम बन्ना मंदिर चोटीला, राजाराम मंदिर शिकारपुरा धाम और जोधपुर का मसूरिया रामदेव मंदिर प्रमुख हैं।







.......B
B
B
B
Bदूसरी बार कर रहा हूं यात्राB

दूसरी बार चेन्नई से बाबा रामदेवरा धाम तक साइकिल यात्रा पर निकला हूं। बाबा रामदेव के प्रति गहरी आस्था, प्रेम और उनके चमत्कारों से मिली प्रेरणा ही इस कठिन यात्रा के लिए मुझे लगातार ऊर्जा देती है।

यात्रा के दौरान जिस शहर या गांव में रात्रि विश्राम होता है, वहां बाबा रामदेव के श्रद्धालु यात्रियों का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हैं। ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी श्रद्धालुओं की ओर से की जाती है। यात्रा के दौरान मिलने वाला यह सेवा भाव और अपनापन हमारा उत्साह बढ़ाता है।B
B
B- पाली जिले के मादड़ी निवासी राहुल सिंह राजपुरोहित।
B
B
B
B
B
B.................B

Updated on:
11 Aug 2026 06:01 am
Published on:
11 Aug 2026 06:01 am