नई दिल्ली

दर्दनाक : कार को काटकर निकालने पड़े शव, दो युवकों की मौत

हिण्डोली थाना क्षेत्र के चतरगंज नर्सरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग- 52 पर शनिवार रात सवा दस बजे हुई दुर्घटना में बूंदी के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read

हिण्डोली थाना क्षेत्र के चतरगंज नर्सरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग- 52 पर शनिवार रात सवा दस बजे हुई दुर्घटना में बूंदी के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों युवकों के शव कार को काटकर निकालने पड़े। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बूंदी की ओर से कार सवार दो युवक जयपुर की ओर जा रहे थे।

तभी कार चतरगंज नर्सरी के पास आगे चल रहे पट्टियों से भरे ट्रक में घुस गई। कार में बैठे बूंदी निवासी राघव मंडोवरा (23) व नारायण न्याति (22) की मौत हो गई।

सूचना पर हाइवे पेट्रोलिंग और हिण्डोली पुलिस मौके पर पहुंची। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। हैड कांस्टेबल शोराज मीणा ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया है। चालक मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें

तीन दिन तक तमिलनाडु को दें 6000 क्यूसेक पानी
Published on:
06 Feb 2016 11:44 pm
Also Read
View All