एटा

4 फरवरी को होगी सिंडीकेट की अगली बैठक

राजस्थान विश्वविद्यालय के सर्वोच्च निकाय सिंडीकेट में मिलीभगत के खेल का खुलासा सिंडीकेट की बैठक से हो गया। 40 दिन पहले सिंडीकेट ने भ्रष्टाचार मामले में रंगे हाथों पकड़े गए जंतुविज्ञान विभाग के प्रो. पीके गोयल का निलंबन रद्द किया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jan 2017, 11:24 AM IST
Rajasthan University
Rajasthan University

राजस्थान विश्वविद्यालय के सर्वोच्च निकाय सिंडीकेट में मिलीभगत के खेल का खुलासा सिंडीकेट की बैठक से हो गया। 40 दिन पहले सिंडीकेट ने भ्रष्टाचार मामले में रंगे हाथों पकड़े गए जंतुविज्ञान विभाग के प्रो. पीके गोयल का निलंबन रद्द किया था। नियमों को ताक में रखकर रद्द किए गए निलंबन आदेश को सोमवार को सिंडीकेट की विशेष बैठक में रद्द करना पड़ा। एक माह में सिंडीकेट ने यूटर्न ले लिया।

अब खुद की खाल बचाने के लिए सिंडीकेट सदस्यों ने लापरवाही का ठीकरा ऑफिस पर फोड़ा है। बैठक में विवि के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और सदस्य सचिव रजिस्ट्रार पर सवाल उठाए गए। विवि में सिंडीकेट की अगली बैठक 4 फरवरी को होगी।

Published on:
Also Read
View All