13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हॉलर मिल का संचालक जेल दाखिल 

रुपए के लालच में आकर  बच्चा हॉलर मिल आ गया

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kajal Kiran Kashyap

Dec 25, 2016

robbers

robbers

बिलासपुर. तखतपुर के ग्राम बेलसरी में 8 साल के मासूम की हॉलर मिल की चपेट में आने से मौत होने के मामले में आरोपी हॉलर मिल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

तखतपुर पुलिस के अनुसार ग्राम बेलसरी निवासी अंजेय उर्फ प्रियांशु रजक पिता जयकुमार रजक (8) कक्षा चौथी का छात्र था। गांव में रहने वाले जय प्रकाश पाण्डेय ने 23 दिसंबर को उसे हॉलर मिल से चावल की भूसी (कोढ़ा) निकालने पर रुपए देने का लालच दिया था। रुपए के लालच में आकर बच्चा हॉलर मिल आ गया और वहां मशीन से निकलने वाला कोढा़ निकालने लगा था। इसी बीच उसका दाहिना हाथ मशीन के पट्टे में फंस गया और वह घिसटता हुआ मशीन से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी।


घटना के बाद मिल संचालक जय प्रकाश पण्डेय मिल से भाग गया था। शनिवार को ग्रामीणों ने आरोपी मिल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तखतपुर थाने का घेराव किया। उन्होंने कार्रवाई न होने पर आंदोलन व घेराव जारी रखने की चेतावनी दी। अंतत: पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने आरोपी जयप्रकाश के खिलाफ भादवि की धारा 287, 304 ( ए) के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में जांच जारी है।