जयपुर

श्रीरामपुरा गांव को हरा-भरा बनाने का संकल्प

Jul 24, 2026
Rajasthan

600 पौधों से हरियाली की मुहिम शुरू

लालसोट. उपखंड क्षेत्र के श्रीरामपुरा स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में 'मिशन हरियाला राजस्थान' के तहत पौधरोपण अभियान की शुरुआत हुई। अभियान के तहत विद्यालय परिसर, खेल मैदान और आसपास के क्षेत्रों में करीब 600 छायादार, फलदार व औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। प्रधानाचार्य फैलीराम मीणा व शिक्षकों की मौजूदगी में शुरू हुए अभियान में पौधरोपण के साथ उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया। पौधों को पानी देने और उन्हें आवारा पशुओं से बचाने के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं।
बंशीलाल जैमन, रामू गोठवाल, नेतराम मीना, मुकेश मीणा किराड़ी, रविकांत, दयाराम बैरवा, कज़ौड़ प्रजापत सहित कई ग्रामीणों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानाचार्य फैलीराम मीणा ने कहा कि पेड़-पौधे आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला हैं और उनकी देखभाल से गांव का वातावरण स्वच्छ व शुद्ध रहेगा।

(नि.प्र.)

लालसोट. श्रीरामपुरा गांव में पौधारोपण करते विद्यार्थी, ग्रामीण एवं शिक्षक

Updated on:
24 Jul 2026 06:01 am
Published on:
24 Jul 2026 06:01 am