जयपुर

गौ सेवा, ग्राम विकास और जनभागीदारी का संदेश लेकर निकलेगी गौ राष्ट्र यात्रा का दूसरा चरण

Jul 23, 2026
Rajasthan

Bहुब्बल्ली.B गौ सेवा, गौ संवर्धन और गौ आधारित ग्राम अर्थव्यवस्था को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से गौ राष्ट्र यात्रा का दूसरा चरण 1 अगस्त से 1 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। यात्रा संयोजक भारत सिंह राजपुरोहित शिवतलाव के नेतृत्व में यह यात्रा सोमनाथ (गुजरात) से प्रारंभ होकर मां कामाख्या (असम) तक पहुंचेगी। लगभग 20 हजार किलोमीटर की यह यात्रा सात राज्यों और दो देशों से होकर गुजरेगी।

Bगौपालकों, किसानों, गौशालाओं से संवाद स्थापितB

यात्रा संयोजक भारत सिंह राजपुरोहित शिवतलाव ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचना नहीं, बल्कि गांव-गांव जाकर गौपालकों, किसानों, गौशालाओं, पशु विशेषज्ञों और सामाजिक संगठनों से संवाद स्थापित करना तथा गौ संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के व्यावहारिक एवं स्थायी मॉडल विकसित करने की दिशा में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।B
B
Bकिसानों की आय बढ़ाने में गौ आधारित अर्थव्यवस्था की भूमिकाB

यात्रा के दौरान देशी गौ नस्लों के संरक्षण, वैज्ञानिक पशु कल्याण, पारंपरिक ज्ञान के संवर्धन तथा किसानों की आय बढ़ाने में गौ आधारित अर्थव्यवस्था की भूमिका पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, स्वयंसेवकों और सामाजिक संस्थाओं को इस अभियान से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा।

Bयात्रा में जुडऩे का आह्वानB

यात्रा का मूल उद्देश्य सेवा की भावना को जनसहभागिता से जोडऩा है। यह अभियान करुणा, जिम्मेदारी और सामाजिक सहयोग के माध्यम से गौ संरक्षण को व्यापक जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने समाज के लोगों, गौशालाओं, किसान संगठनों, स्वयंसेवकों एवं सामाजिक संस्थाओं से यात्रा में सेवा, स्वागत, आयोजन, ज्ञान-सहयोग और स्वयंसेवा के माध्यम से जुडऩे का आह्वान किया है।

Updated on:
23 Jul 2026 06:01 am
Published on:
23 Jul 2026 06:01 am