जयपुर

देवउठनी से दिसंबर तक शहनाइयों की गूंज, अगले दो महीने में होंगी शादियां, बुक हो चुके होटल और मैरिज गार्डन

Jaipur Weddings: देवउठनी एकादशी से विवाह व गृह प्रवेश सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। साथ ही इस दिन मंदिरों में भगवान सालिगराम और तुलसी का विवाह भी होगा।
less than 1 minute read
Nov 11, 2024
wedding season
wedding season

जयपुर. देवउठनी एकादशी से विवाह व गृह प्रवेश सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। साथ ही इस दिन मंदिरों में भगवान सालिगराम और तुलसी का विवाह भी होगा। त्योहारी सीजन के बाद अब शादी-व्याह को लेकर घर से बाजार तक तैयारियां हो रही है। बाजार में खरीदारी परवान पर है। राजधानी में नवंबर और दिसम्बर में 30 हजार से अधिक शादियां होने का अनुमान है। इसे लेकर मैरिज गार्डन, होटल, रिसोर्ट आदि बुक हो चुके हैं। व्यापारियों को दिसंबर तक शादी-ब्याह को लेकर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। देव शयन के चार महीने बाद कल पहला स्वयंसिद्ध अबूझ मुहूर्त है। इसके साथ ही शादी-ब्याह व अन्य मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाएंगे। वहीं 15 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने के साथ ही धनु मलमास लग जाएगा। इसके बाद अगले साल 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही फिर से मांगलिक कार्य शुरू हो पाएंगे।

पंचांगीय सावे

नवंबर में सावे: 22 को 7 रेखीय, 23 को 8 रेखीय, 24 को 5 रेखीय, 25 को 6 रेखीय, 26 को 8 रेखीय, 27 को 8 रेखीय सावा।

दिसंबर में सावे: 5 को 7 रेखीय, 6 को 9 रेखीय, 7 को 10 रेखीय व 11 को 9 रेखीय सावा।दो महीने खूब शादियां

दो महीने खूब शादियां

दो महीने खूब शादियां होंगी। इसके लिए विवाह स्थल, रिसोर्ट, कम्युनिटी हॉल तथा होटल बुक हो चुके हैं। जयपुर में नवंबर व दिसंबर में 30 हजार से अधिक शादियां होने का अनुमान हैं।

भवानी शंकर माली, महामंत्री, ऑल वेडिंग इंडस्ट्री फेडरेशन राजस्थान

Updated on:
11 Nov 2024 11:15 am
Published on:
11 Nov 2024 11:02 am
Also Read
View All
CCTV : राजस्थान पुलिस के ‘गढ़’ के सामने ज्वेलर्स शोरूम लूट की कोशिश, मुस्तैद गार्ड्स और सायरन से उलटे पांव भागे बदमाश

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जेडीए का एक्शन, अवैध रिजॉर्ट-रेस्टोरेंट समेत कई प्रतिष्ठानों को नोटिस, अब सीलिंग-ध्वस्तीकरण की तैयारी

जयपुर में 46 वर्षीय चरवाहे की हत्या, सिर पर गहरे चोट के निशान मिले, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

Rajasthan : प्रदेश को 144 बसों का मिला तोहफा, सीएम भजनलाल बोले- पहली बार राजस्थान रोडवेज प्रॉफिट में आई

Rajasthan Politics : ‘राहुल जयपुर आएं, पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा पर FIR कराएं’, पेपर लीक विवाद पर अब BJP का पलटवार