जयपुर

पाकिस्तान से आईं महिलाओं की कहानी…बनाया जा रहा आत्मनिर्भर, वाटिका में सीख रहीं रोजगार की एबीसीडी

जयपुर के वाटिका क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में पाक विस्थापित परिवारों की महिलाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई है। यहां महिलाओं को सिलाई कार्य का प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा।
2 min read
Feb 09, 2026
Feature image

जयपुर। सेवा और संवेदना की मिसाल पेश करते हुए सेवायाम संस्था ने पाक विस्थापित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल की है। जयपुर के वाटिका क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में पाक विस्थापित परिवारों की महिलाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई है। यहां महिलाओं को सिलाई कार्य का प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा। यह पहल हिंदू शरणार्थी सेवा समिति के सहयोग से शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य पाक से आए विस्थापित परिवारों को आत्मनिर्भर बनाकर सम्मानजनक जीवन देना है।

35 परिवारों के लिए संबल बना सेवायाम
मोहनपुरा गांव में वर्तमान में 35 पाक विस्थापित परिवार निवास कर रहे हैं, जिनमें करीब 300 लोग शामिल हैं। सेवायाम संस्था इन परिवारों के भरण-पोषण, सामाजिक पुनर्वास और रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था की इस पहल से महिलाओं को हुनर मिलेगा और परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

घर बैठे मिलेगा रोजगार
प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं को सिलाई मशीन पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे घर बैठे रोजगार कर सकेंगी। इसके साथ ही पुरुषों के लिए भी रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम शुरू करने की योजना है, ताकि पूरे परिवार को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

महिला सशक्त होगी तो समाज मजबूत होगा: सौम्या गुर्जर
कार्यक्रम में मौजूद निवर्तमान महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि महिलाओं को कौशल देकर आत्मनिर्भर बनाना ही सच्चा सशक्तिकरण है। उन्होंने कहा कि जब महिला आगे बढ़ती है, तो पूरा परिवार और समाज आगे बढ़ता है। सेवायाम संस्था की यह पहल महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।

वसुधैवकुटुंबकम् की भावना को साकार करती पहल
क्षेत्रीय सेवा प्रमुख शिव लहरी ने कहा कि भारत वसुधैवकुटुंबकम् की भावना पर चलता है और सेवा ही हमारा धर्म है। उन्होंने कहा कि पाक विस्थापितों को सशक्त बनाने के लिए सेवायाम के प्रयास सराहनीय हैं। साथ ही बच्चों की शिक्षा और संस्कार के लिए समाज से आगे आने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में क्षेत्रीय सेवा प्रमुख शिव लहरी, विभाग संघ चालक रामकरण, विभाग सह संघ चालक दुष्टदमन सिंह, महिला सुरक्षा मंच की अध्यक्ष बबीता शर्मा, हिंदू शरणार्थी सेवा समिति के हेमंत शर्मा, समाजसेवी राजाराम गुर्जर, उत्तमजी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Updated on:
09 Feb 2026 07:59 pm
Published on:
09 Feb 2026 07:59 pm
Also Read
View All
Jaipur में अनूठी पहल: प्लॉट मालिक ने नहीं काटा पीपल का पेड़, 15 फीट ऊंचे पेड़ को जड़ समेत लगाया नई जगह

Jaipur: इलाज के लिए बाहर गया था परिवार, पीछे से फ्लैट पर किया कब्जा, किराए पर भी चढ़ाया, बजाज नगर थाना में शिकायत दर्ज

CCTV : राजस्थान पुलिस के ‘गढ़’ के सामने ज्वेलर्स शोरूम लूट की कोशिश, मुस्तैद गार्ड्स और सायरन से उलटे पांव भागे बदमाश

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जेडीए का एक्शन, अवैध रिजॉर्ट-रेस्टोरेंट समेत कई प्रतिष्ठानों को नोटिस, अब सीलिंग-ध्वस्तीकरण की तैयारी

जयपुर में 46 वर्षीय चरवाहे की हत्या, सिर पर गहरे चोट के निशान मिले, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया