26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में 46 वर्षीय चरवाहे की हत्या, सिर पर गहरे चोट के निशान मिले, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

जयपुर के भांकरोटा क्षेत्र में भेड़ों के रेवड़ के पास सो रहे 46 वर्षीय चरवाहे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सिर पर गहरे चोट के निशान हैं। पुलिस हत्या का मामला मानते हुए साथी चरवाहे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kamal Mishra

Jul 26, 2026

Jaipur Murder

Jaipur Murder: मौके पर मौजूद लोग (फोटो-पत्रिका नेटवर्क)

जयपुर। राजधानी जयपुर के भांकरोटा थाना क्षेत्र में रविवार को एक चरवाहे की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। महपुरा गांव के जयसिंहपुरा स्थित बीड़ की ढाणी के पास 46 वर्षीय चरवाहे का शव मिलने की सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान कालूराम बागरिया (46) निवासी गुढ़ा साईपुरा, मौजमाबाद (दूदू) के रूप में हुई है। मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान हैं। पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कालूराम अपने रेवड़ (भेड़ों के झुंड) के साथ क्षेत्र में रुका हुआ था और रात के समय भेड़ों के पास ही सो रहा था। सुबह उसका शव मिलने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर भांकरोटा थाना अधिकारी दीपक त्यागी, बगरू एसीपी दीपक खंडेलवाल और डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद एफएसएल टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की।

साथी चरवाहे को पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस ने मृतक के साथ रेवड़ में मौजूद एक अन्य व्यक्ति को पूछताछ के लिए डिटेन किया है। प्रारंभिक जांच में उसे संदिग्ध मानते हुए उससे घटना की परिस्थितियों और रात के घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

शव का कराया जा रहा पोस्टमार्टम

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि पुलिस को महपुरा गांव से एक शव मिलने की सूचना मिली थी, जिस पर चोट के निशान पाए गए हैं। इन चोटों की प्रकृति और मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक भेड़ चराने का काम करता था और उसके साथ रात में मौजूद व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

इन्होंने कहा-

'मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम की सहायता ली गई है। घटनास्थल से सभी जरूरी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं ताकि हत्या के कारणों और आरोपित की भूमिका का जल्द खुलासा किया जा सके। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर भांकरोटा थाने बुलाया है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। सथी चरवाहने को हिरासत में लिया गया है ' - प्रशांत किरण, डीसीपी वेस्ट, जयपुर।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग