जयपुर

राजस्थान के बीसलपुर बांध से राहत भरी खबर, मानसून की पहली बारिश में इतना बढ़ गया जल स्तर

Bisalpur Dam: राजस्थान में मानसून सक्रिय होते ही राजधानी जयपुर, अजमेर और टोंक जिलों की जीवनरेखा बीसलपुर बांध से राहत भरी खबर आई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jun 2025, 7:35 AM IST
Bisalpur-dam-2
बीसलपुर बांध। फोटो: पत्रिका

Bisalpur Dam: जयपुर। राजस्थान में मानसून सक्रिय होते ही राजधानी जयपुर, अजमेर और टोंक जिलों की जीवनरेखा बीसलपुर बांध से राहत भरी खबर आई है। शनिवार सुबह जल संसाधन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बांध के कैचमेंट क्षेत्र और ऊपरी हिस्सों में हुई बारिश के चलते बीसलपुर बांध में पानी की आवक शुरू हो गई है।

बीते 24 घंटे में बांध के जल स्तर में 2 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। शुक्रवार को जहां जल स्तर 312.45 आरएल मीटर था, वहीं शनिवार सुबह यह बढ़कर 312.47 आरएल मीटर हो गया।

अभी 2 मीटर से ज्यादा खाली है बांध

बीसलपुर बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। वर्तमान में जल स्तर इसके लगभग 2 मीटर नीचे है। हालांकि, भीलवाड़ा में हो रही लगातार बारिश और त्रिवेणी नदी में संभावित जल आवक के चलते विभागीय अधिकारी आशान्वित हैं कि बांध इस वर्ष भी लगातार दूसरे साल छलक सकता है।

बांध की स्थिति (21 जून तक)

कुल भराव क्षमता: 12934.75 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम)
मौजूदा जल मात्रा: 5915.98 एमसीएम
पिछले 24 घंटे में बढ़ोतरी: 1.9 फीसदी
कुल भराव स्थिति: 45.74 फीसदी

प्रदेश के अन्य बांधों में भी जल वृद्धि

जल संसाधन विभाग के राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा शनिवार दोपहर बाद जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश के 692 बांधों में भी 1.9 फीसदी की जल वृद्धि दर्ज की गई है।

Updated on:
22 Jun 2025, 7:35 AM IST
Published on: